फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के पति की रिपोर्ट निगेटिव, बेटे समेत सात की री-सैंपलिंग, कोटा से लौटे 18 छात्र

Tue, 28 Apr 2020 10:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमनदीप अस्पताल की संक्रमित महिला डॉक्टर के पति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि बेटे, बेटी और मकान मालिक सहित कुल 7 लोगों की रि-सैंपलिंग की गई। महिला डॉक्टर अमनदीप अस्पताल की ओपीडी, आईसीयू में ड्यूटी देती थीं। ऐसे में उन दिनों अस्पताल आने वालों की लिस्ट को सेहत विभाग खंगाल रहा है। 

विज्ञापन


सेहत विभाग ने इस दौरान अमनदीप अस्पताल में गए 650 से अधिक लोगों से फोन पर जानकारी ली और उन्हें घरों पर ही रहने को कहा गया। जबकि, महिला डॉक्टर से ओपीडी में चेकअप करवाने वाले 54 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। महिला डॉक्टर से चेकअप करवाने वालों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और हिमाचल के जिला चंबा-कांगड़ा के लोग भी शामिल हैं।

इनकी जांच स्थानीय प्रशासन करवा रहा है। महिला डॉक्टर का बेटा एक साल और बेटी 3 साल 9 महीने की है। कोटा में पढ़ने गए 18 विद्यार्थियों को मंगलवार रोडवेज की बस में पठानकोट लाया गया। बारी-बारी से सभी विद्यार्थियों के सिविल अस्पताल में सैंपल लिए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें