फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मिले, पीड़ितों की कुल संख्या पहुंची 96, अब तक 21 हुए ठीक

Sun, 03 May 2020 06:29 PM IST
ajay kumar वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को चंडीगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मिले है। सेक्टर- 30 निवासी दोनों पॉजिटिव पिता-पुत्र हैं। जिन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अब तक चंडीगढ़ में कोरोना के 1462 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। उसमें से 1339 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि अब तक 96 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। 28 की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं शहर में अब तक 21 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

विज्ञापन


शहर में कोरोना से पहली मौत
वहीं रविवार को ही शहर में कोरोना वायरस से पहली मौत भी दर्ज की गई है। पंचकूला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 82 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पिछले कई दिनों ने पीड़ित महिला निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। आज सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर मौत हो गई। बुजुर्ग महिला चंडीगढ़ के सेक्टर- 18 की रहने वाली है। महिला का निवास चंडीगढ़ में होने की वजह से इसे चंडीगढ़ का केस माना जाएगा। इसी के साथ चंडीगढ़ में कोरोना से यह पहली मौत है।

शहर में बापूधाम सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित
बता दें कि शनिवार को भी चंडीगढ़ के बापूधाम में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। शनिवार को जिन सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें 21, 34, 30, 40 और 49 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय युवक और एक 14 वर्षीय किशोर शामिल है। शुक्रवार तक अकेले बापूधाम में मरीजों की संख्या 37 थी, जो सात और मरीजों के मिलने के बाद बढ़कर 44 हो गई है। वहीं चंडीगढ़ में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। एक के बाद एक मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें