फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापूधाम में नहीं आया कोई नया केस, कालका में दंपती पॉजिटिव, डेराबस्सी में युवती मिली संक्रमित

Sat, 30 May 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/कालका/डेराबस्सी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। बापूधाम में कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या पर काबू मिला और 24 घंटे के दौरान एक भी नया मामला सामने नहीं आया। इससे प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की। ऐसा माना जा रहा है कि बापूधाम में संक्रमण पर धीरे-धीरे काबू मिलने लगा है।

विज्ञापन


क्योंकि वहां बनाए गए सैंपल कलेक्शन सेंटर पर प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोगों का नमूना लिया जा रहा है। पिछले 3 दिनों में लगभग 400 मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसके बाद शुक्रवार को एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। हालांकि, अभी 31 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन


सेक्टर- 15 के संपर्क वाले सभी निगेटिव, पंजाब का मरीज निकला पॉजिटिव
सेक्टर-15 निवासी जिस वृद्ध महिला में गुरुवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसके बेटे, बहू और पोते की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वृद्ध महिला मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर- 30 के जिस नवजात की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। 

उधर, पीजीआई में इलाज करा रहे एक पंजाब से आए मरीज की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। मरीज का ट्रॉमा सेंटर के सीटी स्कैन यूनिट में एक्स-रे और सीटी स्कैन किया गया। उसके एक घंटे के बाद ही उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सीटी स्कैन यूनिट को एक घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज किया गया। 

 98 में से 95 बापूधाम के निकले

18 से 29 मई के दौरान शहर में कोरोना के कुल 98 नए मामले सामने आए। इनमें से 95 पॉजिटिव मरीज अकेले बापूधाम के हैं, जबकि एक मरीज सेक्टर 30 का एक डड्डूमाजरा और एक सेक्टर- 15 का है। डड्डूमाजरा से मिले कोरोना पॉजिटिव 3 दिन के नवजात की मौत हो चुकी है। 18 मई से 29 मई के दौरान सबसे ज्यादा 28 मरीज अकेले 24 मई को मिले।

12 दिन में मिले 98 पॉजिटिव मरीज

  • दिन          मरीज  
  • 18 मई       6  
  • 19 मई       3  
  • 20 मई       5  
  • 21 मई       13  
  • 22 मई       1  
  • 23 मई       14  
  • 24 मई       29  
  • 25 मई       14  
  • 26 मई       3  
  • 27 मई      3  
  • 28 मई      7  
  • 29 मई      0

कालका: रिश्तेदार की मौत पर आए दंपती मिले कोरोना पॉजिटिव 

इधर, हरियाणा के कालका स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रिश्तेदारी में आए दंपती की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दो नए केस आने के बाद जिले में अब 28 केस हो गए हैं, जिनमें से 25 ठीक होकर लौट गए हैं। वहीं एक महिला मरीज का फरीदाबाद में इलाज चल रहा है तो इस दंपती जोड़े को सेक्टर-6 अस्पातल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। वहीं जिन रिश्तेदारों के घर दोनों आए थे, उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। घर और कालोनी में विभाग ने सैनिटाइजेशन करवाया। 

इसके अलावा पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए पति-पत्नी कालका में एक रिश्तेदार की मौत हो जाने के बाद 25 मई को अहमदाबाद से यहां आए थे। पंचकूला सीएमओ जसजीत कौर ने बताया कि 30 साल के पति और 24 साल की पत्नी का 27 मई को सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए बाकी लोगों की पड़ताल करने में लगा हुआ है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को इनके रिश्तेदारों के भी कोरोना सैंपल लेकर उनका टेस्ट करवाया जाएगा।
लोग बिना वजह घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें। शाम 7 से लेकर सुबह 7 बजे तक घर से बाहर न निकलें। नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। -राकेश संधू, एसडीएम कालका
विज्ञापन

मोहाली: डेराबस्सी की 29 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव

मोहाली जिले में अंतरराज्यीय आवाजाही और फ्लाइटस शुरू होने के बाद कोरोना का कहर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। यह 29 साल की युवती सब डिवीजन डेराबस्सी से संबंधित है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 112 हो गई है। इसमें से 102 मरीज तंदुरुस्त होकर घर लौट गए हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी है। 

वहीं, अब जिले में कोरोना के सात एक्टिव केस हो गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने युवती के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने के लिए सरकार के नियमों का पालन करने की नसीहत दी है। मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिवीजन में अचानक कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। 

अब तक चार केस सामने आ चुके हैं जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी पहले से ही इस प्रकार की स्थिति से निपटने को तैयार थे। उनका मानना था कि जब इंटर स्टेट और विदेश से लोग वापस आएंगे तो ऐसी स्थिति में कोरोना मरीजों का ग्राफ भी बढ़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना को मात देने का सबसे बढ़िया तरीका है कि हम घर से जब भी निकलें तो मास्क लगाकर ही निकलें। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और दोपहिया वाहन पर एक व चार पहिया वाहन पर तीन लोग ही यात्रा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें