सवाल: पेट में गैस की समस्या रहती है। इस समस्या का क्या समाधान है। -जगदीश, कालका
- जवाब: दिन में तीन से चार बार ठंडा दूध बगैर चीनी, मलाई और बर्फ के लें। दूध की मात्रा 50 ग्राम से ज्यादा न हो। यदि पेट फूलता है तो काम दुधा रस लें। यह औषधि गोली या चूर्ण के रूप में मिलेगी। 500 मिलीग्राम सुबह और शाम लें। 15 दिन तक लेने से काफी आराम आएगा।
सवाल : मेरी उम्र 52 साल है। मुझे चार सालों से पाइल्स की समस्या है। आयुर्वेद में इसका क्या उपचार है। -सोनी, सेक्टर- 56 चंडीगढ़
- जवाब : आयुर्वेद में इस बीमारी का संपूर्ण इलाज है। रसाजंन वटी 500 मिलीग्राम सुबह और शाम को लें। साथ ही अभयारिष्ठ, जो पीने की दवा है, उसे चार चम्मच लें और चार चम्मच पानी के साथ मिला लें। इस दवा को दोपहर के भोजन के आधे घंटे बाद और रात के भोजन के आधे घंटे बाद लें। करीब 15 दिन तक इसका सेवन करें। इस दौरान मिर्च, शराब और चाय का सेवन बंद कर दें।
सवाल : ब्लड कैंसर के मरीज अपना ध्यान कैसे रखें। -पूनम, पीयू कैंपस
- जवाब: ब्लड कैंसर के मरीज को कोरोना से संबंधित गाइडलाइंस का पालन करना है। उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, समय-समय पर हाथ धोते रहना है। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। सहजन की पत्तियां आती है। उनका सूप बनाकर पीएं। इसकी फलियों की सब्जियां बनाकर खाएं। यदि आगे इलाज चाहती हैं तो क्लीनिक में आकर मिलें, लेकिन आपके चिकित्सक ने जो दवाएं बताई हैं, उन्हें खाते रहिए। उसे बंद नहीं करना है।
सवाल: मुझे कमजोरी महसूस होती है। पैरों में भी हल्का दर्द रहता है। मुझे क्या करना चाहिए। -कमल, चंडीगढ़
- जवाब: आपने अपनी उम्र का जिक्र नहीं किया है। अश्वगंधा रिष्ट चार चम्मच दवा को चार चम्मच पानी के साथ दोपहर व रात के भोजन के बाद लें। साथ ही सुपाच्य भोजन का सेवन करें।