जहां से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे शनिवार को घर भेज दिया गया। वहीं, सेक्ट-21 निवासी 48 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव बेटी के संपर्क में आने से संक्रमित हुईं थीं। उनकी बेटी को 18 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जो चंडीगढ़ में पहली कोरोना पॉजिटिव केस थी। इसके बाद संपर्क में आने के कारण युवती की 48 वर्षीय मां, भाई, कुक, ड्राइवर और मालिश करने वाली खड़क मांगोली (पंचकूला) की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।
इस युवती की मां अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। उन्हें शनिवार को जीएमसीएच से डिस्चार्ज कर दिया गया। ठीक हो चुकी युवती की मां का कहना है कि उनके घर के सभी सदस्य, बेटा, कुक, ड्राइवर व मसाज करने वाली सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें भी जल्द घर वापस भेजा जाएगा। इससे पहले दो अप्रैल को सेक्टर-19 निवासी कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर भी पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुकी हैं। वह यूके से चंडीगढ़ आई थीं, जिसके बाद उन्हें जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिलीं। इस तरह चंडीगढ़ में कुल तीन मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
बता दें कि शहर में कोरोना पॉजिटिव पहला केस 18 मार्च को सामने आया था। जब सेक्टर-21 निवासी युवती में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसके बाद धीरे-धीरे पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ते हुए 18 तक पहुंच गया। तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी थी। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से लगातार अपील कर रहे थे कि बस घरों में रहें, लेकिन सब्जी मंडी व मार्केट में हो रही भीड़ को लेकर अधिकारी चिंतित थे।
सभी का दो बार हुआ टेस्ट, 14 दिन घर में ही रहने की सलाह
पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर जिन लोगों को अस्पताल से घर भेजा गया है, डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार सभी के दो बार कोरोना टेस्ट किया गए हैं। डॉक्टरों की टीम ने पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही इन मरीजों को घर भेजा है। वहीं, डॉक्टरों ने स्वस्थ हो चुके इन मरीजों को एहतियात के तौर पर 14 दिन तक घर में पूरी तरह क्वारंटीन रहकर आराम करने को कहा है। इस दौरान मरीज को किसी के संपर्क में नहीं आना है और कोई भी कोरोना के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। इसके अलावा गर्म पानी व अन्य एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
जीएमसीएच-16 के डॉक्टरों व स्टाफ को बधाई। डॉक्टर दीवान वेल्डन। - किरण खेर, सांसद
ट्राइसिटी में कोरोना से पीड़ित चार मरीजों ठीक होने पर डॉक्टरों को सैल्यूट। जिन्होंने पूरी ईमानदारी व बहादुरी से कम किया। पूरा शहर डॉक्टरों की टीम की वाहवाही कर रहा है। - मनोज परिदा, एडवाइजर