इन दोनों विवि में कुल 57 विदेशी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 26 लड़कियां हैं, जो भूटान, नेपाल, तंजानिया, म्यांमार और जिम्बाबे से हैं। वहीं, 31 लड़के हैं, जो अफगानिस्तान, भूटान, नाइजीरिया, म्यांमार, श्रीलंका, इथोपिया, मोंजाबिक और केन्या से हैं। इन विद्यार्थियों को विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। विवि के सभी विद्यार्थियों को कोरोना से संबंधित लक्षण, उपाय आदि के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए पंपलेट बांटे जाएंगे।
विदेश से आने वाले वैज्ञानिकों की भी होगी स्वास्थ्य जांच
चिकित्सीय टीम को विवि के अंतरराष्ट्रीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को सतर्कतापूर्वक जांचने की सलाह दी है और साथ ही विदेश से आने वाले वैज्ञानिकों की भी चिकित्सीय जांच करने को कहा गया है। विवि में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले शिक्षक विद्यार्थियों को कोराना से बचने व लक्षण आदि की जानकारी देंगे। वहीं, आगामी निकट समय में बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे। - प्रो. केपी सिंह, कुलपति एचएयू
चिकित्सकीय टीम को एहतियात बरतने के निर्देश
विवि में जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। विदेशी विद्यार्थी अक्तूबर-नवंबर में यहां आए थे, इसलिए वे पूरी तरह सेफ हैं। उन्हें अभी कोई यात्रा न करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही विवि की चिकित्सकीय टीम को सभी तरह की एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि