फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः चंडीगढ़ में शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर और कोचिंग सेंटर बंद, डिस्को और बार भी न जाएं लोग

Mon, 16 Mar 2020 02:45 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
विज्ञापन
एलांते मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इस वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से सभी शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघर, कोचिंग सेंटर, जिम, स्वीमिंग पूल आदि को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही किसी भी जनसभा, समारोह सहित अन्य जगहों पर 100 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन


पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रशासन ने शहर के सभी शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघर, कोचिंग सेंटर, जिम, स्वीमिंग पूल, डिस्कोथेक, पब, बार, वीडियो गेमिंग सेंटर और स्पा सेंटर को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए। 

इसके अलावा प्रशासन ने शहर की सभी बड़ी कंपनियों से अपील की है कि वह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा दें। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि प्रशासन शहर के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को पहले ही बंद कर चुका है। लेकिन सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल्स के खुले रहने से लोग वहां एकत्रित हो रहे थे, इसलिए ही इन्हें भी बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


मॉल में खुली रहेगी ग्रॉसरी और मेडिसिन शॉप
एडवाइजर मनोज परिदा ने यह साफ किया कि अगर किसी भी मॉल में ग्रॉसरी और मेडिसिन की कोई शॉप है तो वह खुली रहेगी लेकिन मॉल के अंदर की अन्य दुकानों को बंद रखा जाएगा। एडवाइजर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई कार्यक्रम जरूरी न हो तो उसको स्थगित कर दें। लोग भीड़ में न जाएं और न ही भीड़ को एकत्रित होने दें। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लोग दहशत न फैलाएं, बल्कि जागरूक हों। कहा कि, प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए जरूरी और त्वरित कदम उठा रहा है।
 

बचाव के लिए पीजीआई ने जारी की एडवाइजरी

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पीजीआई ने सोमवार को एडवाइजरी जारी की। इसमें बिना किसी इमरजेंसी के पीजीआई की ओपीडी में न आने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम और बुखार से ग्रस्त लोगों को पीजीआई न्यू ओपीडी बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर बनाए गए आइसोलेशन रूम में रिपोर्ट करने को कहा गया है। विदेश यात्रा से लौटे लोगों को कम से कम दो हफ्ते तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी अस्पताल में जाने को कहा गया है। वहीं ओपीडी में आने वाले और विभिन्न वार्र्डों में भर्ती मरीजों के साथ सिर्फ एक अटेंडेंट के साथ होने की बात कही गई है। ट्रांसप्लांट, कैंसर और क्रॉनिक रीनल फैल्योर जैसे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक भीड़-भाड़ वाले स्थान और अस्पताल न आने की सलाह दी गई है।

अप्रैल में नहीं अब मई में होगी जनगणना
कोरोना वायरस ने शहर में अप्रैल के महीने से शुरू होने वाली जनगणना का रास्ता भी रोक लिया है। जनगणना के लिए मास्टर ट्रेनरों और फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अब कोरोना वायरस का हवाला देते हुए जनगणना कार्य को फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। अब शहर में जनगणना मई महीने से शुरू होगी। इस संबंध में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि घर-घर जाकर जनगणना का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया था लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

क्रेच भी किए बंद
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यूटी प्रशासन ने शहर में चलने वाले सभी क्रेच को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि क्रेच के कर्मचारी और हेल्पर्स केंद्र में आएंगे और सफाई का कार्य जारी रखेंगे। यह आदेश सेक्टर-23 बाल भवन स्थित इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की तरफ से जारी किए गए हैं। 

इसके प्रेसिडेंट एडवाइजर मनोज कुमार परिदा हैं और वाइस प्रेसिडेंट सोशल वेलफेयर विभाग के सचिव यशपाल गर्ग हैं। विभाग ने शहरवासियों को सलाह की गई है कि वे केंद्र सरकार की विभिन्न एडवाजरी का पालन करें और अगले कुछ दिन तक भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचें।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्टाफ की छुट्टियां रद्द कीं
कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल, पैरा मेडिकल और मिनिस्ट्रियल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी तरह की व्यक्तिगत इमरजेंसी के दौरान अवकाश लेने के लिए संबंधित कर्मचारी को अपने उच्चाधिकारी से अवकाश अग्रसारित कराना अनिवार्य होगा।

कालका-शिमला ट्रैक पर ‘रेल कार और स्टीम रन’ रद्द
कालका-शिमला ट्रैक पर मंगलवार और बुधवार को प्रस्तावित रेल कार और स्टीम रन रद्द कर दिया गया है। कोरोना वायरस की दहशत के चलते यह निर्णय लिया गया है। विदेशी सैलानियों ने कालका से शिमला पहुंचने के लिए चार्टर्ड रेल कार की बुकिंग की थी। बुधवार को शिमला से कैथलीघाट तक स्टीम इंजन की बुकिंग थी।

सिटको ने बैशाखी फूड फेस्टिवल किया स्थगित
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सिटको ने अप्रैल में होने वाले बैशाखी फूड फेस्टिवल को स्थगित कर दिया है। वायरस के संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं होने तक फेस्टिवल के आयोजन पर रोक रहेगी। अब विभागीय अधिकारी मई, जून माह में फेस्टिवल के आयोजन करने की योजना बना रहे हैं।

 बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूटी प्रशासन पहले ही महामारी की अधिसूचना जारी कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने के निर्देश प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से जारी किए गए हैं।

सिटको द्वारा हर वर्ष बैशाखी को लेकर अप्रैल माह की 12, 13 और 14 तारीख को बैशाखी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोराना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे विभागीय अधिकारियों ने रद्द कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि जब तक संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो जाता तब तक किसी प्रकार का कोई भी आयोजन सिटको द्वारा नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अभी इस फेस्टिवल को लेकर मई या जून माह में करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

काली माता मंदिर में प्रसाद मिलना हुआ बंद

कालका। सिद्ध पीठ काली माता मंदिर में कोरोना वायरस को लेकर मंदिर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंदिर प्रशासन ने अब दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को खुला प्रसाद वितरित करना बंद कर दिया है। आगामी आदेशों तक इसी तरह जारी रहेगा।

अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपने साथ जो प्रसाद लाते हैं (टोकरी, थैले इत्यादि में) उस अवस्था में प्रसाद को पुजारी माता को चढ़ाकर उन्हें वापस कर देते हैं। इससे पहले कोरोना के चलते मंदिर में नवरात्र के मद्देनजर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को रद्द कर दिया गया था। साथ ही मंदिर में रोजाना लगने वाला भंडारा भी बंद करवा दिया गया था।

 श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर की होगी व्यवस्था
 कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंदिर प्रशासन लगातार जद्दोजहद में लगा हुआ है। इसी कड़ी में अब काली माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेन गेट के अलावा जूता घर के समीप लगे वाश-बेसन पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालु अपने हाथ साफ कर के मंदिर में प्रवेश कर माता के दर्शन कर सके।

सिटको के सभी होटलों में अलर्ट के निर्देश
सिटको के द्वारा शहर में चार होटलों के साथ ही कई रेस्टोरेंट भी संचालित किए जाते हैं। कोरोना को लेकर विभागीय अधिकारियों ने होटल कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी होटलों में सैनिटाइजर और अन्य जरूरी तैयारियां रखने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें