फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः कोरोना वायरस के खौफ के बावजूद 12 अप्रैल को पाकिस्तान जत्था भेजेगी एसजीपीसी

Fri, 13 Mar 2020 10:43 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमृतसर
विज्ञापन
गोबिंद सिंह लौंगोवाल, एसजीपीसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खौफ के बावजूद पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस बैसाखी के पावन पर्व पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। हालांकि सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार 12 अप्रैल को पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे पर रोक लगा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण केंद्र सरकार अस्थायी रूप से करतारपुर कॉरिडोर को बंद करने का फैसला भी ले सकती है। एवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष आमेर अहमद ने बताया कि पीएसजीपीसी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि बैसाखी पर एसजीपीसी के तत्वाधान से श्रद्धालुओं का एक जत्था 12 अप्रैल को वाघा (पाकिस्तान) की सीमा पर पहुंच रहा है।

पीएसजीपीसी भारतीय सिख जत्थे का स्वागत करेगी। श्रद्धालु 12 अप्रैल को गुरुद्वारा पंजा साहिब में श्री अखंड साहिब के पाठ रखेगा। 14 अप्रैल को गुरुद्वारा पंजा साहिब में पाठ के भोग डाले जाएंगे। भारतीय सिख जत्था 22 अप्रैल को श्री करतारपुर साहिब, लाहौर, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब आदि विभिन्न सिख तीर्थ स्थानों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद लौट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत संबंधी स्थापित मानक का अनुसरण किया जाएगा

कोरोना वायरस से बचाव के प्रबंध पर आमेर अहमद ने कहा कि वे पाकिस्तान सरकार के स्वास्थ्य और प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। पाकिस्तान में आने वाले किसी भी आगंतुक के लिए सेहत संबंधी स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाएं लागू हैं, जिनका अनुसरण किया जाएगा।

सिख श्रद्धालुओं के जत्थे की पाकिस्तान यात्रा के दौरान वे यह सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय जत्थे के सदस्यों के साथ उसी तरह से व्यवहार किया जाए जैसा कि पाकिस्तान में किसी भी देश से आने वाले किसी भी आगंतुक को सुरक्षित रखने के लिए नियमों का पालन किया जाता है।

केंद्र के फैसले पर सब निर्भर : डॉ. रूप सिंह
एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि वह पीएसजीपीसी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के आधार श्रद्धालुओं को बैसाखी के पर्व पर पाकिस्तान भेजेंगे। एसजीपीसी पाकिस्तान में बैसाखी मनाने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगी। हालांकि, श्रद्धालुओं को पाकिस्तान भेजने का अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है।

केंद्र सरकार कोरोना वायरस को देखते हुए पाकिस्तान यात्रा पर प्रतिबंध भी लगा सकती है। एसजीपीसी को केंद्र सरकार के किसी भी फैसले का पालन तो करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें