फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका फायरिंग मामलाः दोनों शूटरों को 31 जुलाई तक प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है पुलिस, बीते 19 जुलाई को कुरुक्षेत्र में किया गया था गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 2 जून को सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार दोनों शूटरों को चंडीगढ़ पुलिस 31 जुलाई को प्रोडक्शन पर ला सकती है। पुलिस ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दायर की थी। इसके बाद 31 जुलाई की तारीख तय हुई थी, लेकिन कई राज्यों के शूटरों के वांटेड के चलते इसमें बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन

19 जुलाई को सीआईए कुरुक्षेत्र ने दोनों शूटर अमरजीत उर्फ टोपी और देवेंद्र उर्फ चावला को गिरफ्तार किया था। ठेके पर फायरिंग के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को दोनों आरोपियों की तलाश थी। शूटर टोपी पर पंजाब और हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में करीब 10 मामले जबकि दविंदर चावला पर 13 मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि 2 जून की रात सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग फरार हो गए थे। वारदात में ठेके पर काम करने वाले राजेश के बाजू में दो गोलियां लगी, अन्य दो करिंदों मदन व पवन को दुकान में लगे शीशा के टूटने से जख्मी हुए।
ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के रिश्तेदार अंकुर नारंग भी घायल हो गए थे। पुलिस की जांच में दोनों शूटर दविंदर और टोपी कैद थे। वारदात के बाद से चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच इनकी धरपकड़ के लिए पंजाब और हरियाणा के अलग अलग ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस को इनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला था। हालांकि बाद में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होंडा अमेज कर को यमुनानगर जगाधरी से बरामद कर शूटरों की मदद करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें