फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण : 374 में से 143 ने लगवाई दूसरी खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में 16 जनवरी को टीका लगवा चुके लोगों को शनिवार को दूसरी खुराक लगाई गई। पहली खुराक ले चुके 374 लाभार्थियों में से 143 ने ही वैक्सीन लगवाई। पीजीआई में दूसरी खुराक के लिए सत्र नहीं आयोजित किया गया। इस संदर्भ में पीजीआई प्रशासन का कहना है कि 4 से 6 हफ्ते के अंदर दूसरी खुराक लगाई जानी चाहिए, इसलिए अगले हफ्ते सत्र आयोजित होगा।
विज्ञापन

53.96 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि दूसरी खुराक के निर्धारित लक्ष्य में से पीजीआई के 109 लाभार्थियों की संख्या कम करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के 265 लाभार्थियों में से 143 को दूसरी खुराक लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 53.96 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। डॉ. कंग ने कहा कि उन्होंने भी दूसरी खुराक लगवा ली है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पीजीआई में अगले हफ्ते लगेगा सत्र
पीजीआई के टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एस पांडव ने बताया कि शनिवार को दूसरी खुराक के लिए सत्र आयोजित नहीं किया गया। पहली खुराक ले चुके लाभार्थियों को अगले हफ्ते दूसरी खुराक दी जाएगी। डॉ. पांडव ने बताया कि केंद्र सरकार को सूचना दी जा चुकी है। चार से छह हफ्ते के बीच दूसरी खुराक लगाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें