फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हरियाणा में 12 की मौत, 940 पॉजिटिव मिले, पंजाब में आठ ने तोड़ा दम, 520 नए मामले

Wed, 21 Oct 2020 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत हो गई है, जबकि 197 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम, हिसार और यमुनानगर में दो तथा पानीपत, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल व चरखी दादरी में एक-एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा। उधर, 940 नए मरीज भी सामने आए हैं। जबकि 925 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

विज्ञापन


राज्य में 10,078 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 92.29 प्रतिशत पहुंच गया है, जबकि संक्रमण की दर घटकर 6.29 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 1,80,025 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। अभी 5311 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1660 मरीज दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,52,174 हो गई है। 

पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 109, गुरुग्राम में 255, सोनीपत में 40, रेवाड़ी में 61, अंबाला में 21, रोहतक में 49, पानीपत में 6, करनाल में 20, हिसार में 88, पलवल में 20, पंचकूला में 15, महेंद्रगढ़ में 54, झज्जर में 27, भिवानी में 30, कुरुक्षेत्र में 14, नूंह में 7, सिरसा में 45, यमुनानगर में 34, फतेहाबाद में 20, कैथल में 66, जींद में 18 व चरखी दादरी में 1 नया मरीज सामने आया है।
विज्ञापन


पंजाब में संक्रमण के 520 नए मामले, 24 घंटों में आठ ने दम तोड़ा
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 50 और संक्रमण की दर में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। मंगलवार को सूबे में संक्रमण से आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं संक्रमण के नए मामले 520 दर्ज किए गए। अब तक सूबे में संक्रमण से 4037 लोग दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 2359842 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 128590 दर्ज की गई है। 119658 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 115 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 27 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 821 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 456 और पटियाला में 368 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को अमृतसर में 1, होशियारपुर में 2, जालंधर में 2, लुधियाना में 1, पटियाला में 1, रोपड़ में 1 मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें