फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से 10 की मौत, हरियाणा में थमने लगी रफ्तार, 271 पॉजिटिव मिले

Fri, 01 Jan 2021 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। गुरुवार को राज्य में कोरोना से 10 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 5341 पहुंच गई है। इसके अलावा 286 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 166522 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3900473 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 166522 दर्ज की गई है। 157496 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 73 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 16 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 964 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 642 और पटियाला में 477 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को अमृतसर में 2, होशियारपुर में 1, जालंधर में 2, लुधियाना में 2, रोपड़ में 2 एसबीएस नगर में 1 मरीज की जान चली गई। 
विज्ञापन


हरियाणा : कोरोना के 271 नए मामले, छह संक्रमितों ने तोड़ा दम
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर थमने जा रही है। नए मामलों का आंकड़ा लगातार गिर रहा है। गुरुवार को 271 नए मामले सामने आए, जबकि छह संक्रमितों की मौत हुई। हिसार-पानीपत में 2-2, झज्जर व कैथल में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है।

497 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। गुरुग्राम 61, फरीदाबाद 30, सोनीपत 19, हिसार 13, अंबाला 10, करनाल 16, पानीपत 9, रोहतक 5, रेवाड़ी 4, पंचकूला-यमुनानगर, जींद 21-21, कुरुक्षेत्र 8, सिरसा 10, महेंद्रगढ़, पलवल 2-2, भिवानी 1, झज्जर, फतेहाबाद 5-5, कैथल 4, नूंह 1, चरखी दादरी में 3 नए केस मिले हैं। रिकवरी रेट 97.53 प्रतिशत व मृत्यु दर 1.11 फीसदी है। गुरुवार को 29658 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें