फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पंजाब में 28 मरीजों की मौत, हरियाणा में लगातार दूसरे दिन 26 की जान गई

Thu, 10 Dec 2020 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। सूबे में संक्रमण से 28 लोगों की मौत होने के नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 635 लोगों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक पंजाब में 158556 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 5007 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मामलों की संख्या 3442386 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 158556 दर्ज की गई है। 146126 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 136 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 20 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 


संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 926 लोग की संक्रमण से मौत हो चुके हैं। जालंधर में 594 और पटियाला में 452 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 28 मौतों में अमृतसर में चार, बरनाला में एक, होशियारपुर में चार, जालंधर में तीन, लुधियाना में तीन, मानसा में एक, मोगा में एक, एसएएस नगर में छह, पटियाला में तीन, संगरूर में दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में 26 मरीजों की मौत
हरियाणा में कोरोना से लगातार दूसरे तीन 26 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 319 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई हैं। गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में चार, हिसार में चार, अंबाला में एक, करनाल में एक, पानीपत में चार, रोहतक में एक, यमुनानगर में एक, सिरसा में एक, भिवानी में तीन, झज्जर में एक, कैथल में एक व जींद में दो मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। उधर, प्रदेश में संक्रमण के 1250 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1501 मरीज ठीक भी हुए हैं।

हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 249329 हो गई है, जिसमें 235197 मरीज ठीक हो गए हैं। 11456 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 94.33 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर घटकर 6.44 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 265854 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 30927 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें