फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हरियाणा में 13 की मौत, 1205 पॉजिटिव मिले, पंजाब में 31 मरीजों ने गंवाई जान

Thu, 15 Oct 2020 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना महामारी से 13 और मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 206 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में एक, रोहतक में दो, हिसार में चार, पंचकूला में तीन व भिवानी में एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1205 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। 1324 मरीज ठीक भी हो गए हैं।

विज्ञापन


कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 145507 हो गई है। जिसमें 133706 मरीज ठीक हो गए हैं। 10187 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। मरने वालों का आंकड़ा 1614 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 91.89 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.42 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 174256 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। जबकि 5701 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 163, गुरुग्राम में 269, सोनीपत में 67, रेवाड़ी में 71, अंबाला में 50, रोहतक में 69, पानीपत में 19,  करनाल में 31, हिसार में 105, पलवल में 15, पंचकूला में 27, महेंद्रगढ़ में 14, झज्जर में 30, भिवानी में 34, कुरुक्षेत्र में 68, नूंह में 7, सिरसा में 58, यमुनानगर में 27, फतेहाबाद में 8, कैथल में 26, व चरखी दादरी में 12 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में 581 कोरोना के नए मरीज, 31 की मौत

पंजाब में बुधवार को कोरोना के 581 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 31 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई है। बुधवार को सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या 7760 रही। पंजाब में बुधवार को लुधियाना में 64, जालंधर में 37, पटियाला में 51, अमृतसर में 22, एसएएस नगर में 22, गुरदासपुर में 31, बठिंडा में 68, होशियारपुर में 47, संगरूर में 10, फिरोजपुर में 6, पठानकोट में 31, कपूरथला में 32, फरीदकोट में 15, मोगा में 7, मुक्तसर में 23, बरनाला में 10, फाजिल्का में 16, फतेहगढ़ साहिब में 15, रोपड़ में 17, तरनतारन में 10, मानसा में 11, एसबीएस नगर में 4 कोरोना के मामले मिले।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी
कोरोना महामारी के चलते तबीयत बिगड़ने पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू अब तंदुरुस्त हो गए हैं। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह अपने घर पहुंच गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि छह अक्तूबर को स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना टेस्ट करवाया था। इससे पहले तबीयत खराब होने पर वह शुरूआत में होम क्वारंटीन थे और 10 अक्तूबर को उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें