फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज, कोरोना नियमों का किया था उल्लंघन

Mon, 14 Sep 2020 11:38 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा, पठानकोट
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना- 1 की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत 40 लोगों पर कोविड-19 की हिदायतों का पालन न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में मोहल्ला घरथौली के एक प्लाट में मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें करीब 40 लोग शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने एएसआई बलकार सिंह की शिकायत पर शास्त्री नगर निवासी अश्वनी शर्मा, पूर्व पार्षद घरथौली मोहल्ला निवासी रामपाल विक्की, घरथौली निवासी सुदेश शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, सुनील कुमार को नामजद किया। इसके अलावा 35 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एएसआई बलकार सिंह ने बयान में बताया कि उनकी ड्यूटी मिशन चौक में थी। उन्हें जानकारी मिली कि उक्त लोग मोहल्ला घरथौली निवासी गांधी शाह के प्लाट में राजनीतिक मीटिंग कर रहे हैं, जहां काफी लोगों का जमावड़ा लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनकी मीटिंग की फोटो भी खींची। बयान में बताया कि पूरे देश में कोरोना का प्रकोप है। डीसी पठानकोट ने राजनीतिक बैठकों पर रोक लगा रखी है लेकिन उक्त लोगों ने आदेश के बावजूद राजनीतिक जमावड़ा लगाया। 

इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों का ध्यान स्थानीय मुद्दों से हटाने का प्रयास कर रही है। कोरोना महामारी के नियमों की आड़ में विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कैप्टन बताएं कि क्या कोरोना महामारी के नियम केवल विपक्ष के लिए हैं। उनके विधायक, मंत्री और नेताओं पर यह नियम क्यों लागू नहीं किए जाते। जिस मीटिंग का हवाला देकर हमारे ऊपर पर्चा दर्ज किया है। उसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया और मास्क लगाए गए थे। अपने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछना कोई जुर्म नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रधान ने गुरदासपुर में मीटिंग की जिसमें 200 लोग थे। विधायक विकास कार्यों के उद्घाटन में 100 लोगों को लेकर गलियों में घूमते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी लेकिन, पर्चा सिर्फ भाजपा प्रधान पर किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माइनिंग माफिया, शराब माफिया, बीज घोटाला, गरीब के अनाज वितरण और स्कॉलरशिप घोटाले का विरोध जताने पर सरकार ने उन पर रंजिश निकाली है। पंजाब सरकार 4 साल से अज्ञातवास में थी। अब पूरी सरकार एकांतवास में है। जब सरकार अपने घरों में बैठी थी, तब हम लोगों की सेवा में डटे थे। सरकार ऐसी हरकतों से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें