फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावासों में कोरोना की जांच शुरू, पीयू का आरोप, छात्रों ने किया विरोध, छात्र बोले, अफसर झूठ बोल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लड़कियों के छात्रावास संख्या एक व दो में दौरा किया। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। पीयू प्रशासन का आरोप है कि छात्र नेताओं ने परीक्षण का विरोध किया। उन्हें बाधा देखते हुए पुलिस बुलाई। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि पीयू के अफसरों को झूठ बोलने की आदत हो गई है। वह विद्यार्थियों की स्वैच्छिक जांच चाहते हैं, किसी परीक्षण का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

टीम ने छात्रावास संख्या एक में तीन व 17 और छात्रावास संख्या दो में 13 कर्मचारियों की जांच की। पीयू प्रशासन का आरोप है कि टीम जब जांच को गई तो छात्रावासों के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। वार्डन को धमकी देने का भी आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर छात्रों ने पीयू प्रशासन के इन आरोपों को सफेद झूठ बताया है। कहा है कि अफसरों को झूठ बोलने की आदत हो गई है। छात्रों ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ न्याय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें