फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख पार, पंजाब में 78 की और मौत

Thu, 17 Sep 2020 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना से 78 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 2592 हो गई है। इसके अलावा 2717 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 87184 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1467301 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 87184 दर्ज की गई है। 63570 लोग ठीक हो चुके हैं। लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा 15 पहुंच चुका है। इसके अतिरिक्त जालंधर में 10 और पटियाला में 11 लोग अब जान गंवा चुके हैं। जिले वार मौतों में बठिंडा में 6, मुक्तसर में 2, रोपड़ में 2, अमृतसर 9, गुरदासपुर 1, होशियारपुर 5, फिरोजपुर 1, कपूरथला 2 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित 2481 मामलों में तीन पॉजिटिव केस पंजाब के बाहर के बताए जा रहे हैं।

हरियाणा में कोरोना केस एक लाख पार, 19 और मरीजों की मौत
हरियाणा में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। उसके चलते मरीजों की कुल संख्या अब एक लाख पहुंच गई है। प्रदेश में 2694 नए केसों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 101316 पहुंच गई है। जबकि मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 1045 हो गया है। प्रदेश में संक्रमण से 19 और मरीजों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, अंबाला में एक, करनाल में पांच, पंचकूला में दो, महेंद्रगढ़ में एक, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में दो, यमुनानगर में दो व कैथल में एक मरीज ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। 363 मरीजों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ्य महकमे ने 121339 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। रिकवरी रेट फिर घटकर 77.91 प्रतिशत हो गया है। वहीं संक्रमण की दर और बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गई है।

हरियाणा में पिछले चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 292, गुरुग्राम में 421, सोनीपत में 169,रेवाड़ी में 62, अंबाला में 192, रोहतक में 178, पानीपत में 133, करनाल में 197, हिसार में 129, पलवल में 32, पंचकूला में 110, महेंद्रगढ़ में 47, झज्जर में 52, भिवानी में 78, कुरुक्षेत्र में 234, नूंह में 10, सिरसा में 141, यमुनानगर में 99, फतेहाबाद में 35, कैथल में 36, जींद में 47 नए मरीज सामने आए हैं।

अब तक फरीदाबाद में 16701, गुरुग्राम में 16344, सोनीपत में 6447, रेवाड़ी में 4731, अंबाला में 6390, रोहतक में 4582, पानीपत में 6124, करनाल में 5985, हिसार में 4199, पलवल में 2065, पंचकूला में 4496, महेंद्रगढ़ में 2641, झज्जर में 2003, भिवानी में 2188, कुरुक्षेत्र में 4143,  नूहं में 997, सिरसा में 2643, यमुनानगर में 3111, फतेहाबाद में 1783, कैथल में 1889, जींद में 1438 व चरखी दादरी में 416 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

अब तक फरीदाबाद में 14669, गुरुग्राम में 13538, सोनीपत में 5507, रेवाड़ी में 4113, अंबाला में 5016, रोहतक में 3474, पानीपत में 4454, करनाल में 3884, हिसार में 3033, पलवल में 1826, पंचकूला में 3171, महेंद्रगढ़ में 2161, झज्जर में 1515, भिवानी में 1766, कुरुक्षेत्र में 2351, नूंह में 840, सिरसा में 1573, यमुनानगर में 2420, फतेहाबाद में 1010, कैथल में 1425, जींद में 918 व चरखी दादरी में 273 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें