कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 76 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में अब तक वायरस से मरने वालों की संख्या 3066 हो गई है। इसके अलावा 1793 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 105220 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1682723 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 105220 दर्ज की गई है। 81475 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 695 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में अब तक 351 और पटियाला में 302 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
गुरुवार को कोरोना संक्रमण से एसएएस नगर में 9, बठिंडा में 8, जालंधर में 8, कपूरथला में 8, लुधियाना में 7, अमृतसर में 6, होशियारपुर में 6, गुरदासपुर में 5, रोपड़ में 5, पटियाला में 4, संगरूर में 4, फरीदकोट में 2, तरनतारन में 2, मनसा में 1 और एसबीएस नगर में 1 की मौत हो गई।
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-