फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: वित्तमंत्री का कार्यालय घेरने जा रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, सात घायल

Thu, 24 Sep 2020 08:53 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय को घेरने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे सेहत मुलाजिम संघर्ष कमेेटी के सदस्यों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। लाठीचार्ज में सात सेहतकर्मी घायल हो गए। पुलिस बल ने सेहत कर्मियों को कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए थे। जैसे ही सेहत कर्मी बैरिकेड गिराकर आगे बढ़ने लगे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन


सेहत कर्मी गगनदीप सिंह, निंदर कौर ने कहा कि वो स्वास्थ्य विभाग में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, नए मुलाजिमों के प्रोबेशन पीरियड एवं कोरोना में आगे होकर ड्यूटी निभाने वाले सेहत कर्मियों को विशेष भत्ता देने की सरकार से मांग कर रहे हैं।

 

सरकार उनकी मांगें सुनने को तैयार नहीं है। इस कारण वो गुरुवार को पंजाब स्तरीय प्रदर्शन करते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। उनकी बात सुनने की बजाय जिला प्रशासन ने लाठीचार्ज करवा दिया। सेहत कर्मियों चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें