फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 2024 नए पॉजिटिव मिले, 18 और मरीजों की मौत, 2863 हुए ठीक

Fri, 25 Sep 2020 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में 24 घंटे में 2024 नए कोरोना के केस आए हैं। जबकि 2863 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 18 और मरीजों की मौत हो गई है। फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में एक, अंबाला में दो, रोहतक में एक, करनाल में दो, हिसार में दो, पंचकूला में एक, भिवानी में एक, सिरसा में एक, यमुनानगर में दो, कैथल में दो व जींद में दो मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन


मरीजों की संख्या अब 120578 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1273 हो गया है। अभी 375 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 83.99 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.71 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 135186 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6038 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 221, गुरुग्राम में 279, सोनीपत में 186, रेवाड़ी में 117, अंबाला में 90, रोहतक में 79, पानीपत में 80, करनाल में 71, हिसार में 155, पलवल में 25, पंचकूला में 121, महेंद्रगढ़ में 53, झज्जर में 36, भिवानी में 71, कुरुक्षेत्र में 131, नूंह में 5, सिरसा में 82, यमुनानगर में 75, फतेहाबाद में 13,  कैथल में 41, जींद में 82 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 18928, गुरूग्राम में 19381, सोनीपत में 7751, रेवाड़ी में 5326, अंबाला में 7579, रोहतक में 5404, पानीपत में 7077, करनाल में 6996,  हिसार में 5575, पलवल में 2477, पंचकूला में 5550, महेंद्रगढ़ में 3179, झज्जर में 2348, भिवानी में 2606, कुरुक्षेत्र में 5117, नूहं में 1074, सिरसा में 3440, यमुनानगर में 3784, फतेहाबाद में 2133, कैथल में 2312, जींद में 1990 व चरखी दादरी में 557 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें