फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना : कम हुई रफ्तार, 1452 नए संक्रमित मिले, 3370 हुए स्वस्थ

Mon, 31 May 2021 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • 96 प्रतिशत से अधिक हुई रिकवरी दर, 89 मरीजों की मौत
  • राहत : दूसरी लहर में दो माह बाद सबसे कम संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में रविवार को दो महीने बाद दूसरी लहर में सबसे कम नए कोरोना संक्रमित मिले और इससे दोगुने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1452 नए मामले सामने आए और 3370 ठीक हुए। इससे पहले 1 अप्रैल को दूसरी लहर की शुरुआत में 1609 संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन


प्रदेश के किसी भी जिले में 140 से अधिक केस नहीं हैं और 20 जिलों में नए मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। रिकवरी रेट बढ़कर 96 फीसदी के पार पहुंच गया है। फिलहाल सक्रिय केस घटकर 21,085 रह गए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटि 3.24 और दूसरी लहर की संक्रमण दर 13.64 फीसदी है। अब तक प्रदेश में 7,55,389 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 7,26,081 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से 8221 मरीजों की मौत हो चुकी है।

9 जिलों में 100 से नीचे केस
22 जिलों में से 9 जिलों में 100 से कम नए रोगी मिले तो पांच जिले ऐसे हैं, जिनमें रोगियों का आंकड़ा 50 से कम रहा। साथ ही सबसे कम पलवल में 9 और नूंह में 8 संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा हिसार में 140 और यमुनानगर में 121 मरीज मिले। एनसीआर में भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार घट रहा है। गुरुग्राम में 110, फरीदाबाद में 114 नए रोगी मिले।
विज्ञापन


89 ने तोड़ा दम
रविवार को प्रदेश में 89 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा हिसार में 10, गुरुग्राम-पानीपत में 8-8, भिवानी-फतेहाबाद में 7-7, रेवाड़ी-कैथल में 6-6, करनाल में 5, अंबाला में 4, झज्जर-यमुनानगर-सिरसा-रोहतक-फरीदाबाद-कुरुक्षेत्र-पलवल-जींद में 2-2 और नारनौल-नूंह-चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें