फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक बोले- अगर इस समय लापरवाही बरती तो कोरोना से स्थिति हो सकती है बेकाबू

Tue, 10 Nov 2020 01:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रो. जगतराम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच त्योहारों के कारण कोरोना के मामलों के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग एहतियात बरतें और संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन गंभीरता से करें। यह बात पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने कही। उन्होंने लोगों से घरों में रहकर ही दीपावली का त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा है कि अगर इस समय लापरवाही बरती तो स्थिति बेकाबू हो जाएगी और इसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन


प्रो. जगतराम ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सर्दी के कारण मौसमी बीमारियों के साथ ही अन्य संक्रमण भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, इसलिए हम सबको सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक बचाव को ही वैक्सीन समझकर उसका गंभीरता से पालन करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें