हरियाणा में बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 95 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत दर्ज की गईं और 12444 नए मामले सामने आए। वहीं 7618 संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे। बुधवार को 37461 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई, इनमें 21681 को पहली डोज और 15780 को दूसरी डोज दी गई।
राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 88,860 पहुंच गई है। गंभीर बात ये है कि संक्रमण दर 6.33 और रिकवरी दर घटकर 79.82 प्रतिशत पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि गंभीर मरीजों की संख्या घट रही है। इस समय कुल 805 मरीज हैं, इनमें से 638 ऑक्सीजन और 167 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं गुरुग्राम में एक बार फिर प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 2934 नए संक्रमित मिले।
कहां कितनी मौत
हिसार में 12, सिरसा 10, फतेहाबाद 9, जींद 8, करनाल, भिवानी व गुरुग्राम में 7-7, अंबाला, फरीदाबाद 5-5, सोनीपत, रोहतक, कैथल 4-4, पंचकूला 6, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पलवल 2-2 और नूंह 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
यहां मिले नए संक्रमित
वहीं, नए केसों की बात करें तो गुरुग्राम में 2934, फरीबादाबाद में 1602, सोनीपत 870, हिसार 1042, जींद 850, करनाल 760, पानीपत 668, अंबाला 350, रोहतक 236, पंचकूला 520, कुरुक्षेत्र 202, यमुनानगर 298, सिरसा 430, महेंद्रगढ़ 195, भिवानी 453, झज्जर 243, पलवल 114 व फतेहाबाद में 264 नए केस केस आए हैं। शेष जिलों में 150 से नीचे केस मिले हैं।
पंजाब: 24 घंटे में रिकॉर्ड 142 मौतें, 97 की हालत नाजुक
पंजाब में अब संक्रमण बेकाबू होने लगा है। बुधवार को 24 घंटे में संक्रमण से 142 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 97 संक्रमितों की हालत नाजुक बनी हुई है। 700 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सूबे में 6472 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। पंजाब में अब तक संक्रमण से 8772 की मौत हो चुकी है।
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 7107801 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 358186 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अच्छी बात यह है कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 295988 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर घर जा चुके हैं। चिंता की बात यह है कि राज्य में सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय राज्य में 53426 सक्रिय मामले हैं।
बुधवार को राज्य के 19 जिलों में हुई 142 मौतों में अमृतसर में 18, बरनाला में 1, फतेहगढ़ साहिब में 4, फाजिल्का में 4, फिरोजपुर में 5, गुरदासपुर में 22, होशियारपुर में 5, जालंधर में 8, लुधियाना में 15, मानसा में 3, मोगा में 1, मोहाली में 12, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 1, पटियाला में 10, रोपड़ में 6, संगरूर में 17, एसबीएस नगर में 4 और तरनतारन में 3 शामिल हैं।