फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ में सब्जी मंडी में व्यापारियों ने बढ़ाए 40-50% दाम, वाहनों की नो एंट्री

Sat, 21 Mar 2020 01:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस का असर चंडीगढ़ में सब्जियों के दामों पर भी पड़ा है। सेक्टर-26 की मंडी में व्यापारियों ने मनमाने तरीके से सब्जियों के दामों में 40 से 50 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव ने कहा कि ऐसे व्यापारियों को चिह्नित किया जा रहा है, जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सेक्टर-26 की मंडी से पूरे ट्राइसिटी में सब्जियों और किराने के सामान की सप्लाई की जाती है। सब्जियों और किराने के दामों पर मार्केट कमेटी के द्वारा नियंत्रण किया जाता है। इसके बाद भी आए दिन मंडी में सब्जियों और किराने के दामों में मनमाने तरीके से वृद्धि की जा रही है। इस बार कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाकर सब्जियों के दामों में 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी।

इधर, मार्केट कमेटी के सचिव जनरैल सिंह मावी ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म होने के कारण शहर के लोग किराना और सब्जियों का घरों में स्टॉक करने लगे हैं। इस कारण सेक्टर-26 की मंडी में लोगों की भीड़ लग गई है। इसका पूरा फायदा मंडी के व्यापारी उठा रहे हैं। जल्द ही ऐसे व्यापारियों को चिह्नित किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब्जियों के बढ़े रेट

सब्जी पहले अब
प्याज 25-30 45
आलू 16-18 25
हरी मटर 25-30 50
टमाटर 30-32 40
लहसुन 150-160 200
गोभी 25-30 50

किराने के थोक दाम बढ़ाए
सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में किराने के थोक रेट में भी वृद्धि कर दी गई है। मनमाने तरीके से खाद्य सामग्री के मूल्यों में 10-15 फीसदी बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही थोक की दुकानों से फुटकर में सामान की बिक्री की जा रही है।

बड़े वाहनों की इंट्री बंद
सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में वाहनों के आने जाने के लिए आठ गेट बनाए गए हैं। इन गेटों से बड़े वाहनों की इंट्री बैन कर दी गई है। सिर्फ हल्के वाहनों को ही मंडी परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। गेट नंबर दो से कॉमर्शियल वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। सभी गेटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए पुलिस भी तैनात की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें