फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: चंडीगढ़ में फंदा लगा सेल्समैन ने दी जान, मॉल बंद होने से था परेशान

Fri, 20 Mar 2020 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल में काम करने वाले रामदरबार निवासी सेल्समैन अजय कुमार ने गुरुवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट तो नहीं मिला है लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि कारोना के चलते एलांते मॉल बंद होने के बाद से वह परेशान था। उसे डर था कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए। 

विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 10 बजे सेक्टर 31 थाना पुलिस को सूचना मिली कि राम दरबार स्थित एक मकान में युवक ने घर में फंदा लगा लिया है। जांच में सामने आया कि युवक का नाम अजय है। पुलिस के अनुसार, वह एलांते मॉल स्थित एक शोरूम में सेल्समैन था। वह करीब चार दिन पहले मध्य प्रदेश से आया था। 

राम दरबार में वह किराए के मकान पर पत्नी के साथ रह रहा था। गुरुवार रात अजय की पत्नी पास के मंदिर में माथा टेकने गई थी। इस दौरान वह घर पर अकेला था। तभी अजय ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस वक्त लगा जब उसकी पत्नी मंदिर से दर्शन कर घर आई। फिलहाल जीएमसीएच-32 में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें