फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जालंधर रेलवे स्टेशन के पास मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में फैली सनसनी

Fri, 20 Mar 2020 11:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर में मिला मोर्टार।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के निकट दमोरिया पुल के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक बोरी में बमनुमा वस्तु मिली। पुलिस ने उसको कब्जे में ले लिया। एसीपी सेंट्रल का कहना है कि इस यह एक मोर्टार है, जिसको जल्द ही डिस्पोज कर दिया जाएगा। पुल के नीचे बने पार्क में बैठे मेघराज ने बताया कि उनके पास से कुछ बच्चे गुजर रहे थे, जिनके हाथ में एक बोरी थी, जिसमें भारी वस्तु थी जोकि उनसे उठाई नहीं जा रही थी। 

विज्ञापन


जब उन्होंने बच्चों को रोककर पूछा तो बच्चों ने बताया कि उनको ये चीज दोमोरिया पुल के नीचे से मिली है। जब उन्होंने बच्चों से बोरी लेकर उसमें देखा तो उसमें राकेटनुमा बम था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर राकेटनुमा बम को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसीपी हरसिमरत छेतरा ने बताया कि सेना को बुलाया गया था, जिन्होंने बताया कि यह आर्मी के कबाड़ के साथ बाहर आया है। जल्द ही डिस्पोज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें