जमापूंजी खर्च करनी पड़ रही या लेना पड़ रहा कर्ज
कोरोना से पहले एक परिवार अपनी कुल आय का 20 फीसदी बचा रहा था, जो वह जमापूंजी के तौर पर संभाल कर रख रहा था। लेकिन अब खर्च 110 फीसदी बढ़ गया है तो इसे पूरा करने के लिए जमापूंजी के साथ कर्ज लेना पड़ रहा है। जिसके पास अच्छी खासी जमापूंजी है, उसका तो काम चल रहा है, लेकिन जिसके पास नहीं है, उसके लिए उसे कर्ज लेना पड़ रहा है। अमूमन यह कर्ज लोग क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन से पूरा कर रहे हैं।
खर्च का आकलन
खर्च कोरोना के पहले कोरोना के बाद
रसोई खर्च 20 फीसदी 32 फीसदी
बिजली पानी 4 फीसदी 5 फीसदी
घर 20 फीसदी 25 फीसदी
कपड़ा 6 फीसदी 8 फीसदी
शिक्षा 8 फीसदी 12 फीसदी
परिवहन 8 फीसदी 10 फीसदी
स्वास्थ्य 4 फीसदी 5 फीसदी
मनोरंजन 6 फीसदी 7 फीसदी
अन्य 4 फीसदी 6 फीसदी
बचत 20 फीसदी 00 फीसदी
नौकरीपेशा लोगों का वेतन नहीं बढ़ने से उन पर महंगाई का असर ज्यादा पड़ा है। ऐसी स्थिति में इन लोगों को अपने खर्चे कम करने होंगे। पैसा वहीं खर्च करें, जहां काम न चल पाए। लेकिन लोगों की मांग घटने पर बाजार में निवेश कम होगा। ऐसे में फिर दिक्कत आ सकती है। जब तक वेतन नहीं बढ़ता या महंगाई में गिरावट नहीं आती, तब तक परेशानी बरकरार रहेगी। -डॉ. तिलकराज, अर्थशास्त्री पीयू
पिछले छह महीने में किन चीजों के कितने दाम बढ़े
- चाय की पत्ती 50-60 फीसदी
- घी-तेल 25 फीसदी
- दाल 20 फीसदी
- साबुन 15-20 फीसदी
- मसाले 20-25 फीसदी
- रसोई गैस सात फीसदी
- पेट्रोल 24 फीसदी
स्थिति गंभीर है। आमदनी बढ़ी नहीं और खर्च बढ़ गया। वेतन पर निर्भर रहने वाले परिवार के सामने ज्यादा विकल्प नहीं है। ऐसे में उन्हें खर्च पर कटौती करनी होगी और थोड़ा इंतजार करना होगा। इस साल का बजट फौरी तौर पर कोई असर नहीं डालेगा, लेकिन एक वक्त के बाद इसका सकारात्मक असर दिख सकता है। -कपिल सभ्रवाल, सीए व पूर्व अध्यक्ष चंडीगढ़ ब्रांच आफ आईसीएआई ऑफ इंडिया