फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : ट्राइसिटी में 25 की मौत, 502 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शनिवार को कोरोना से 25 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 502 नए संक्रमित मिले हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 5, मोहाली के 16 और पंचकूला के 4 मरीज शामिल थे। वहीं, चंडीगढ़ में 163, मोहाली में 233 और पंचकूला में 106 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

शहर में 450 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3076 संदिग्धों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 27 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में 2466 केस सक्रिय हैं, जबकि अब तक 740 लोगों की मौत हो चुकी है। मनीमाजरा में 19, मौलीजागरां में 8, मलोया में 5, सेक्टर 21 में 5, सेक्टर 26 में 8, सेक्टर 46 में 6, सेक्टर 49 में 6, सेक्टर 51 में 7, बहलाना में 6, धनास में 5 संक्रमित मरीज मिले हैं।
उधर, धनास निवासी 50 साल के पुरुष और सेक्टर-45 के रहने वाले 85 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-44 निवासी 53 और सेक्टर-38 के रहने वाले 55 साल के पुरुष ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि मलोया निवासी 60 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहाली में 16 हारे जिंदगी की जंग
मोहाली। जिले में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 233 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 947 हो गई है, वहीं 3414 मरीज सक्रिय हैं। नए संक्रमितों में डेराबस्सी से 38, ढकोली से 35, लालड़ू से 10, बूथगढ़ से 8, घडुआं से 17, खरड़ से 36, कुराली से 2, बनूड़ से 9, मोहाली से 78 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 66224 आए हैं और इनमें से 61863 ठीक हो चुके हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। वहीं, किसी भी तरह की मुश्किल में मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें।
पंचकूला में चार ने दम तोड़ा
पंचकूला। जिले में संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 106 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 95.49 फीसदी पहुंच चुका है। 1004 मामले सक्रिय हैं। शनिवार को दम तोड़ने वालों में रायपुररानी निवासी 68 वर्षीय महिला, कालका निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-17 निवासी 54 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 निवासी 48 वर्षीय महिला शामिल है। पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 106 मामले सामने आए हैं। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें