फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः अब दूसरे सिलेंडर के लिए करना होगा 15 दिन का इंतजार, प्रशासन ने जारी किया सर्कुलर

Tue, 31 Mar 2020 05:28 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
विज्ञापन
LPG cylinder
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान लगे कर्फ्यू में लोगों के घरों में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर की दिक्कत न आए, इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी काफी सतर्क है। अब प्रशासन ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को सप्लाई देने के बाद दो हफ्तों से पहले दूसरे गैस सिलिंडर की बुकिंग न करें। 

विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन ने साफ किया है कि कोई भी व्यक्ति यदि जरूरत से ज्यादा गैस सिलिंडर जमा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि अभी शहर में गैस की किल्लत नहीं है। इस मुसीबत की घड़ी में सभी उनका सहयोग करें। बता दें कि देश में लगे कर्फ्यू के दौरान वाहन आदि न चलने से कई जगह गैस सिलिंडर सप्लाई नहीं पहुंचने की खबरें आ रही हैं। 

इसी बीच प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में गैस की किल्लत नहीं है। मोहाली में 23 मार्च से लेकर 30 मार्च तक 31 गैस एजेंसियों के माध्यम से 87454 एलजीपीजी गैस सिलिंडर सप्लाई किए गए हैं। जबकि गैस की डिमांड काफी बढ़ रही है। एलपीजी की मांग को देखते हुए डीसी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जिले में जरूरी स्टाक उपलब्ध होने के चलते एलपीजी की कोई कम नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने जनता से अपील है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई जरूरत से अधिक गैस सिलिंडर का भंडारण करके रखता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि जब से कर्फ्यू लगा है। तभी से लोग दहशत में हैं। लोग एक तरफ जहां सिलिंडर बुकिंग पर जोर दे रहे हैं, वहीं, राशन आदि जमा कर रहे हैं। जिससे आम लोगों को जरूरत की चीजे मिलने में दिक्कत आ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें