फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की की रोटी

Wed, 30 Oct 2013 09:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रवलीन कौर, चंडीगढ़
विज्ञापन


मक्के की रोटी और सरसों का साग का नाम आते ही पंजाबियत का एहसास होता है। खासकर सर्दी के मौसम में तो मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग खाने की बात ही कुछ और है।

मक्की की रोटी बनाने में कई बार दिक्कतें होती हैं। दिए गए तरीके से यदि रोटी बनाएंगे तो रोटी अच्छी बनेगी।

आवश्यक सामग्री
मक्के का आटा - 400 ग्राम
नमक - स्वादानुसार या आपकी इच्छा पर निर्भर
गरम पानी
मक्खन

विधि -
मक्के के आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे आटा बढ़िया से तैयार हो जाएगा।

अब गूथे आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल कर मुलायम बना लें। इसके बाद आटे की लोई को हथेली से दबा कर गोल बना लें।

अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की हथेलियों से दबा दबा कर एक गोलाई में रोटी बना लें। इसे आप चकले पर रखकर धीरे-धीरे हाथों से दबा-दबा कर भी रोटी का आकार दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस तैयार रोटी को गैस पर रखे गरम तवे पर डाल दें। निचली तरफ से जब थोड़ा सिक जाए तो इसे पलट दें। जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाए, तब आंच धीमी कर दें।

इसके बाद दोनों ओर ब्राउन होने तक सेंक लें। गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगाएं। अब खाने के लिए रोटी तैयार है।

इसे आप मन पसंद सब्जी से भी खा सकते हैं। हालांकि मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें