फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः दसवीं का शारीरिक शिक्षा का प्रश्न पत्र लीक, बोर्ड ने पकड़े 11 नकलची

Thu, 14 Mar 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में न नकल रुक रही है न प्रश्न पत्र लीक होना। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्न पत्र बाहर आ रहे हैं। बुधवार को हुई दसवीं की शारीरिक शिक्षा का प्रश्न पत्र भी परीक्षा शुरू होने के लगभग 45 मिनट बाद ही गांधी नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने सेंटर के बाहर बच्चों के मोबाइलों पर मिला। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने यह प्रश्न पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजा। हालांकि, उन्होंने इसके लीक होने की पुष्टि से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे सांपला में परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही थीं। पुलिस अधिकारियों से संबंधित परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इसके अलावा बुधवार को परीक्षा में 11 नकलची पकड़े गए। 

सांपला में दो स्कूलों का सुपरवाइजिंग स्टाफ बदला
रोहतक में बोर्ड सुपरिंटेंडेंट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सांपला में दो स्कूलों का सुपरवाइजिंग स्टाफ बदला गया है। सांपला उप मंडल में एएफसी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व विद्या भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का स्टाफ बदला गया है। उन्होंने कहा कि यह स्टाफ स्पेशल चेयरमैन फ्लाइंग की शिकायत के आधार पर ही हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड स्पेशल फ्लाइंग ने महम सब डिवीजन में पकड़े तीन नकलची 

 जिले के महम उप मंडल में बोर्ड स्पेशल फ्लाइंग ने तीन नकलचियों को नकल करते हुए पकड़ा। फ्लाइंग के इंचार्ज विकास डलवाल ने बताया कि उनकी टीम ने महम के छह स्कूलों में विजिट किया। यहां पर उन्होंने तीन नकलचियों को नकल करते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि उन्होंने निंदाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही बारहवीं कक्षा की परीक्षा में एक नकल का केस व सैमाण स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दो दसवीं के छात्र नकल करते पकड़े गए। 

नकल कर रहे तीनों परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी की हाथ में पर्ची मिली, अन्य विद्यार्थी टाट पट्टी के नीचे नकल दबाते हुए पकड़ा गया वहीं तीसरे नकलची की उत्तर पुस्तिका में पर्ची मिली। उनकी टीम में उनके साथ डॉ. सतीश शर्मा व कृष्णा रंजन थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें