फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह : इग्नू ने 2.35 लाख विद्यार्थियों को बांटीं डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इग्नू के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में 2.35 लाख विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटीं गईं। साथ ही कई छात्रों को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया। उपकुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कहा कि इग्नू ने ऑनलाइन माध्यम से महामारी के दौरान अपने विद्यार्थियों को लगातार सहायता सेवाएं प्रदान की हैं। साथ ही कई ऑनलाइन कार्यक्रम भी शुरू किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में इग्नू की ओर से अपने विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण हाल ही में नैक की ओर से ए प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इग्नू की ओर से महामारी के दौरान 8 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अपने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जोर दिया कि अनुसंधान गतिविधियों को करने के लिए पर्याप्त संसाधन आवंटित किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों सहित शैक्षणिक समुदाय को अपने योगदान को पेटेंट कराने का लक्ष्य रखना चाहिए और भारत के युवाओं को नौकरी ढूंढने की जगह नौकरी देने वाला बनना चाहिए। इसका मतलब है कि उद्यमों की स्थापना पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को नौकरी मिल सके। इस ऑनलाइन समारोह में चंडीगढ़ के युवाओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें