मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत सुनाम से शुरू योजना उस समय विवादों में घिर गई जब अकाली दल से संबंधित एक नेता के चहेते ही यात्रा के लिए रवाना हुए।
भाजपा समेत वार्डों के जनप्रतिनिधियों ने इस पर सवाल उठाए हैं और आम लोगों को नजरअंदाज करने व इस योजना को मात्र अपने चहेतों तक सीमित रखने के आरोप लगाए हैं।
शुक्रवार को सुनाम शहर से अमृतसर और मां चिंतपूर्णी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बसों को विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने रवाना किया। लोंगोवाल ने कहा कि योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है और सभी धर्मों के श्रद्धालु अपने धाम से दर्शन करने जा पा रहे हैं।