फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री का ट्वीट, भड़की 'आप'

Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ट्विट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनील विज एक बाद फिर विवादों में हैं। दरअसल हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।
विज्ञापन


विज ने कहा कि वे दूसरों से पहले अपने अस्तित्व को सिद्घ करें ताकि दिल्ली की जनता का टूटा विश्वास फिर से बहाल हो सके। विज ने कहा कि दिल्ली की जनता का केजरीवाल पार्टी से मोहभंग हो रहा है, जिसके संकेत दिल्ली में साफ दिखाई दे रहे हैं।

केजरीवाल ने दिल्ली के विभागों को उनके अस्तित्व को सिद्ध करने के आदेश दिए थे। एक अखबार में छपी खबर पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘पहले केजरीवाल अपना अस्तित्व सिद्ध करें’।
विज्ञापन
विज्ञापन

'केजरीवाल ने हमेशा ‘यूज एंड थ्रो’ की नीति अपनाई'

विज के इस ट्वीट पर पूरी केजरी टीम भड़क गई और कई टिप्पणियां करने लगीं। अंत में उनकी टिप्पणियों पर विज ने कहा कि इसका मतलब जो उन्होंने लिखा है वह सब ठीक है।

इससे लगता है कि ‘आप’ के भूसे में आग लग गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा ‘यूज एंड थ्रो’ की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सबसे पहले अन्ना हजारे के कंधों पर चढ़कर लोकपाल की बैसाखी से अस्तित्व में आए थे।

आज केजरीवाल ने न केवल अन्ना हजारे को साइड कर दिया बल्कि अपने आंतरिक लोकपाल को भी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हमेशा लोगों का प्रयोग करते रहे हैं।

इसके बाद केजरीवाल ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसलिए सबसे पहले केजरीवाल को अपना अस्तित्व बचाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें