फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस केस खत्म कराने के नाम पर लाखों ठगने वाला काबू

Sat, 25 Jan 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ राजपुरा ने पुलिस केस खत्म कराने के आरोप में बलमाजरा के एक व्यक्ति को लाखों रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने दस लाख रुपये बरामद भी कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक परमजीत सिंह निवासी गांव हरीका कलां थाना बरीवाला, जिला मुक्तसर ने एसएसपी पटियाला को दी शिकायत में बताया था कि जसमेर सिंह पुत्र अजीत सिंह ने उससे 25 लाख रुपये अक्तूबर 2012 में लिए थे।
विज्ञापन


यह राशि उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर दी थी। परमजीत सिंह ने बताया है कि उसके  बेटे गुरप्रीत सिंह 12 जुलाई 2012 क ो राजपुरा की सीआईए ने पांच किलो अफीम के साथ काबू किया था। केस को खत्म करने के लिए यह 25 लाख की राशि जसमेर सिंह ने ली थी। एसएसपी पटियाला ने सीआईए राजपुरा को कार्रवाई करने की हिदायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद शनिवार को जसमेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें