फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रैक्ट पर भर्ती होंगे 1000 योगा वालंटियर, 7 ट्रेनर

Wed, 11 May 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
योगा - फोटो : getty images
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने कांट्रैक्ट आधार पर 1000 योगा व फिजिकल फिटनेस वालंटियर और सात योगा ट्रेनरों की भरती करने के लिए आवेदन मांगे हैं। सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की आउटसोर्सिंग पालिसी के तहत योगा व फिजिकल फिटनेस वालंटियरों जिला स्पोर्ट्स काउंसिलों से जोड़ा जाएगा जबकि योगा ट्रेनर हरियाणा स्पोर्ट्स काउंसिल का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


योगा व फिजिकल फिटनेस वालंटियर के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं पास और किसी योगा संस्थान या युनिवर्सिटी से कम से कम एक वर्ष का योगा सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा धारी होना जरूरी है। इसके अलावा दसवीं या बारहवीं तक हिंदी या संस्कृत का ज्ञान भी जरूरी है। योगा ट्रेनर के पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक या उसके समकक्ष होने के साथ-साथ योगा में एक वर्ष का डिप्लोमा या डिग्री होना भी आवश्यक है।

इसके साथ ही दसवीं या बारहवीं तक हिंदी या संस्कृत का ज्ञान भी जरूरी है। दोनों पदों के लिए आवदेकों की आयु राज्य सरकार के नियमानुसार होनी चाहिए। प्रवक्ता ने बताया कि योगा ट्रेनरों को प्रति माह 25000 रुपये दिए जाएंगे जबकि योगा व फिजिकल फिटनेस वालंटियरों को हर महीने 8100 रुपये मिलेंगे। योगा ट्रेनर के लिए 25 मई तक निदेशक, स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स डिपार्टमेंट-कम-सेक्त्रस्ेटरी, हरियाणा स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यालय में भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस पद के लिए इंटरव्यू और योगा स्किल टेस्ट आगामी 7 जून के सुबह 10 बजे से पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताउ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगा। योगा व फिजिकल फिटनेस वालंटियर पद के लिए आवेदन 25 मई तक संबंधित जिलों में जिला स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यालयों में जमा कराए जा सकते हैं। इस पद के लिए इंटरव्यू और योगा स्किल टेस्ट संबंधित जिला खेल स्टेडियमों में जिलास्तरीय कमेटियों द्वारा आगामी 4जून को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

इन जिलों में हैं योगा वालंटियर के इतने पद
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिला हिसार में 75 योगा व फिजिकल फिटनेस वालंटियरों की जरुरत है जबकि भिवानी, फरीदाबाद और सोनीपत में 65-65, जींद, करनाल व सिरसा में 55-55, अंबाला, गुड़गांव, झज्जर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक व यमुनानगर में 45-45, फतेहाबाद, पलवल व रेवाड़ी में 35-35,  मेवात में 30 और पंचकूला में 25 योगा व फिजिकल फिटनेस वालंटियर की जरुरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें