फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड पर डांस शो कर फ्रांसीसी कलाकारों ने जीता दिल

Sun, 12 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में लाइट और साउंड शो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में आयोजित लाइट और साउंड पर डांस शो कर फ्रांसीसी कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल। टैगोर थिएटर में रविवार को कॉन्टेम्परेरी डांस शो का आयोजन किया गया। इसमें फ्रांस से आए कलाकारों ने हिस्सा लिया। डांस शो का आयोजन आलियांस फ्रांसिस और यूटी प्रशासन के सहयोग से कराया गया।
विज्ञापन


कॉन्टेम्परेरी डांस शो की खासियत यह रही कि यह डांस एंड लाइट शो रहा। इसमें लाइट और साउंड पर दो कलाकरों ने शानदार प्रस्तुति दी। फ्रांस से आए ग्रागौर और गिल वैंडर ने शो के दौरान साउंड के साथ विभिन्न आकृतियां बनाई और साथ ही विभिन्न थीम पर डांस कर जानदार प्रस्तुति देकर दर्शकाें का मन मोह लिया। वहीं इस कॉन्टेम्परेरी डांस शो का सेट डिजाइन और कोरियोग्राफी क्रिस्टन और फ्रांसिस्को बेन इम ने किया।कार्यक्रम में आलियांस फ्रांसिस के हेड और अन्य लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें