फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से वैट वसूला, कंपनी भरेगी मुआवजा, लौटाएगी पैसे

Fri, 11 Mar 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गलत तरीके से वैट चार्ज करने पर उपभोक्ता फोरम ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। उपभोक्ता फोरम ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के स्टोर मैनेजर अनिल कुमार और मुंबई स्थित आदिल्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह संयुक्त रूप से शिकायतकर्ता को 53 रुपये 56 पैसे वैट चार्ज वापस करने के अलावा 15 हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे।
विज्ञापन


यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 चंडीगढ़ की सदस्य प्रीति मलहोत्रा ने सुनवाई के बाद दिया है। दिनेश प्रसाद रतुड़ी निवासी सेक्टर-24 सी चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ के एलांत मॉल स्थित आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के स्टोर मैनेजर अनिल कुमार और मुंबई स्थित आदिल्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।

रतुड़ी ने फोरम को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने एलांते स्थित आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल से 60 प्रतिशत सेल डिस्काउंट ऑफर के तहत 16 अगस्त 2015 को दो स्वेटर खरीदा। दोनों स्वेटर की कीमत सभी कर सहित क्रमश: 1499 रुपये और 1199 रुपये की थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि 60 प्रतिशत डिस्काउंट काटने के बाद उस पर पांच प्रतिशत वैट चार्ज 29.98 रुपये और 23.98 रुपये (कुल 53 रुपये 56 पैसे) वसूल किया। भुगतान के समय शिकायतकर्ता ने विरोध किया और कहा कि सभी कर सहित होने के बाद भी पांच प्रतिशत वैट चार्ज क्यों किया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दूसरे पक्ष ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। नियम के अनुसार चार्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें