प्रश्न- मैंने पंजाब के एक प्रतिष्ठित शोरूम से कार खरीदी। हालांकि उन्होंने डिलीवरी में काफी देर कर दी। कुछ समय बाद डीलर ने मुझसे कहा कि कार के लिए और पेंमेंट करो। डीलर से जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि कार के दाम बढ़ चुके हैं। क्या मुझे कार के बढ़े दाम देने चाहिए।
मिस्टर ठक्कर, करनाल
उत्तर- आपको कार के कोई अतिरिक्त दाम देने की आवश्यकता है। डीलर की तरफ से कई समस्याएं होती हैं। आपने कार जिस रेट पर बुक करवाई है, आपको उसी के अनुसार पेमेंट करनी होगी। यदि डीलर कार को दिए गए रेट्स पर डिलीवरी नहीं करता है तो आप सीधे कंज्यूमर फोरम को अप्रोच कर सकते हैं।
प्रश्न- क्या लोन की एप्लीकेशन के रिजेक्शन के लिए मैं बैंक को कंज्यूमर फोरम में घसीट सकता हूं।
रविंदर चोपड़ा, चंडीगढ़
उत्तर- बैंक लोन देने से पहले कई मुद्दों को देखता है। आपने लोन के लिए आवेदन दिया और बैंक ने उसको रिजेक्ट कर दिया तो उसमें आप कोई एक्शन नहीं ले सकते हैं।
प्रश्न- मेरा दिक्कत यह है कि मुझको पानी की नियमित सप्लाई नहीं मिलती है। मैं संबंधित अधिकारियों पर क्या कार्रवाई कर सकता हूं?
रमेश मेहरा, अमृतसर
उत्तर- हां, आप गवर्नमेंट बॉडी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। गवर्नमेंट बॉडी की पूरी जिम्मेदारी बनती है कि वह आपकी समस्याओं को दूर करे। आप इस मामले में आरटीआई डाल सकते हैं।