फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर-11 के प्रथम तल का निर्माण कार्य, केंद्र सरकार अगले माह तक जारी कर सकती है बची हुई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल नंबर- 11 के प्रथम तल का निर्माण जल्द शुरू होगा। केंद्र सरकार अगले माह तक बची रकम जारी कर सकती है। इसके लिए पीयू की ओर से भी रकम मांगी गई थी। इसी साल पहला तल भी बनने की उम्मीद जताई जा रही है। अगले शैक्षिक सत्र से यह छात्राओं को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीयू में हॉस्टलों की संख्या 20 है। इनमें आधे लड़कों के और आधे ही छात्राओं के हैं। छात्राओं की संख्या पीयू में अधिक है। यहां 60 फीसदी से अधिक छात्राएं शिक्षा पाने आती हैं। बाहर से छात्राएं आती हैं तो उनको रहने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए हॉस्टल नंबर- 11 का प्रोजेक्ट पास किया गया और 15 करोड़ से अधिक रुपये की मंजूरी मिली। पहली किश्त के रूप में पांच करोड़ रुपये मिले। उससे निर्माण शुरू किया गया। ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार है, लेकिन अब काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार से पैसे भेजने की हामी भरी गई है। अगले माह तक रकम आ सकती है। उसके बाद प्रथम तल का निर्माण शुरू होगा। मालूम हो कि इस हॉस्टल के निर्माण में काफी देरी की गई। ठेकेदार की ओर से भी और निर्माण विभाग की ओर से भी। विभाग ने इसकी मॉनीटरिंग नहीं की और लगातार काम आगे बढ़ता गया। यदि जिम्मेदारी सही निभाई जाती तो इस हॉस्टल का निर्माण पिछले साल दिसंबर में होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें