फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: जालंधर में रची गई देश को दहलाने की साजिश, इन जगहों पर करना था धमाका

Mon, 24 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आतंकियों का कबूलनामा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बीते दिनों यूपी एटीएस ने 5 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर मुंबई, जालंधर, नरकटियागंज (बिहार), बिजनौर और मुजफ्फरनगर से 4 व्यक्तियों को आतंकवादी साजिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब उनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है। पूछताछ में 4 गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों ने बताया कि उनका टारगेट यूपी विधानसभा और अयोध्या जैसी बड़ी जगहें थीं। वहीं पूछताछ में सामने आया कि हमले की साजिश पंजाब के जालंधर में रची गई थी।
विज्ञापन


यूपी एटीएस के सूत्रों की मानें तो इन आतंकियों ने बताया कि यूपी के भीड़भाड़ वाले और बड़े जगहों पर धमाका करने की साजिश रची जा रही थी। बता दें कि बीते गुरुवार को टीम ने बिजनौर से मुफ्ती फैजान, तनवीर और एहतेशाम को गिरफ्तार किया था। वहीं इन आतंकियों से देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
 
विज्ञापन

आतंकियों का कबूलनामा

जालंधर में रची गई देश को दहलाने की साजिश - फोटो : File Photo
यूपी एटीएस की पूछताछ में एहतेशाम ने खुलासा किया कि जालंधर में 26 फरवरी को बैठक हुई थी। इसमें फैजान भी शामिल था। बैठक के दौरान तय हुआ था कि यूपी की किन जगहों पर ब्लास्ट करना है। एहतेशाम ने बताया कि ग्रुप तैयार होने के बाद बनारस, मथुरा, अयोध्या और यूपी विधानसभा, और लखनऊ के एक इमामबाड़े को टारगेट करने का प्लान बनाया गया था।

फैजान ने एटीएस, अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि कुछ साथियों को मार्च के आखिरी हफ्ते में यूपी विधानसभा की रेकी के लिए लखनऊ भेजा गया था। जहां इन आतंकियों ने सेल्फी के नाम पर यूपी असेंबली की तस्वीरें और वीडिया बनाए थे।

इन संदिग्ध आतंकियों ने यूपी और बिहार से प्री एक्ट‍िवेटेड सिमों का जखीरा इकठ्ठा किया था। ये लोग नंबर बदल-बदल कर बात किया करते थे। जिससे इन लोगों की नजर पुलिस तक ना पहुंच सके। फिलहाल एटीएस की टीम इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें