फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने बतायी पंजाब से उद्योगों के पलायन की वजह

Wed, 21 Dec 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
जालंधर में प्रेसवार्ता करते सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में भय का माहौल है। रेत-बजरी माफिया, नशा, शराब, भू-माफिया को सत्तापक्ष के नेताओं का खुला समर्थन होने के कारण हालात ऐसे बिगड़ चुके हैं कि अगर उस पर
विज्ञापन

समय रहते नकेल न कसी गई तो पंजाब से न सिर्फ उद्योग पलायन कर जाएंगे बल्कि आम आदमी का रहना मुश्किल हो जाएगा। 

यह प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान और विधायक सुनील जाखड़ ने अबोहर में आयोजित जनसभा में कही। जाखड़ ने कहा कि पैसे के लालच में अकाली-भाजपा सरकार ने माफियाओं के आगे घुटने टेक दिए हैं। 

उन्होंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान स्किल ट्रेनिंग के तहत शहर की 1400 लड़कियों को सिलाई और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग के कोर्स करवाए थे। ट्रेनिंग के बाद सभी उम्मीदवारों को सरकार की तरफ से सहायता दिलवाने के साथ ही सर्टिफिकेट भी दिलवाया जिससे वह बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार कर सकें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में है कि शहर के बाहरी भागों में अभी और कैंप लगाने की आवश्यकता है। पंजाब में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद यहां स्किल ट्रेनिंग के सेंटर खोले जाएंगे जिससे कोई भी युवा बेरोजगार न रह सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें