फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, रोकने पर जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने अरेस्ट कर छोड़ा

Thu, 02 Aug 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद थाने जाते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर
विज्ञापन
 इतिहास विभाग के विद्यार्थियों से संवाद करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नहीं घुसने दिया। दिन में समर्थकों के साथ पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को गेट पर ही भारी पुलिस बल ने रोक दिया। जोर जबरदस्ती करने पर पुलिस उनको समर्थकों सहित गिरफ्तार कर सदर थाने ले आयी। 
विज्ञापन


पहले विवि के गेट पर बाद में सदर थाने में विरोध जताने पर पुलिस ने समर्थकों पर हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि इस तरह के आयोजन के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई है। दूसरी तरफ एनएसयूआई से जुड़े समर्थकों का कहना था कि इस तरह के आयोजन होते रहे हैं। तंवर ने आईजीयू प्रबंधन पर विवि का भगवाकरण का करने का आरोप लगाया है।  

एनएसयूआई और उनसे जुड़े इतिहास विभाग के प्रो. बलकार सिंह विश्वविद्यालय के अंदर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित करना चाह रहे थे। दो दिन से समर्थक और विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में आमने-सामने थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि इस तरह के आयोजन के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई है। चेतावनी जारी कर बुधवार को कैंपस में नोटिस चस्पा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करते लोगों को काबू करती सुरक्षाकर्मी
विवि में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा की मांग पर भारी पुलिस बल शाम से ही तैनात कर दिया गया था। गुरूवार दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचे डॉ. अशोक तंवर को गेट पर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने गेट पर ही छात्रों को संबोधित करना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट बाद अशोक तंवर के साथ समर्थकों ने आईजीयू में जबरन प्रवेश करना चाहा। इसमें पुलिस अधिकारियों की उनके साथ तीखी बहस भी हुई। 

भारी पुलिस बल के कारण समर्थकों का अधिक जोर नहीं चल पाया। बार-बार के प्रयास के बाद पुलिस ने डॉ. तंवर सहित चिरंजीव राव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद करीब 250 कार्यकर्ताओं के साथ उनको सदर थाने लाकर छोड़ दिया। सदर थाने में भी समर्थकों ने जमकर बवाल काटा और उलझने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कुछ समर्थकों को लाठी मारकर खदेड़ा। 

लोकतांत्रिक अधिकारों का किया हनन 
सदर थाना में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। आईजीयू प्रबंधन विवि का भगवाकरण करना चाह रहा है। उच्चाधिकारियों की डिग्रियां फर्जी हैं। कांग्रेस सरकार में इनकी जांच कराकर इनको जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो और भाजपा की मिलीभगत है।

अन्य विश्वविद्यालयों में इनेलो नेता बेरोकटोक जा रहे हैं जबकि कांग्रेस से डरकर उनको रोका जा रहा है। उन्होंने एक तरफ से छात्र संघ के चुनाव की बात कही जा रही है वहीं उनको रोककर अखाड़ा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में अंदर खाते खूब भ्रष्टाचार चल रहा है। पैसे मांगने वाले ऑडियो की जांच करें तो पूरा मामला सामने आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें