फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा नगर निगम चुनाव में सीधे नहीं उतरेगी कांग्रेस, अशोक तंवर आज करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात

Fri, 30 Nov 2018 01:16 AM IST
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पांच नगर निगमों में हो रहे चुनाव में भाजपा और इनेलो प्रत्याशियों से जूझने से पहले कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर जूझ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बगैर सिंबल के चुनाव करवाने पर अड़े हैं और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सिंबल पर चुनाव करवाने के लिए अड़े हैं। ऐसे में पीसी चाको कमेटी की बैठक के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने निकाय चुनाव सिंबल पर न लड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


हुड्डा खेमे का पलड़ा भारी पड़ने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। तंवर का पूरा जोर रहेगा कि यह चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए। पिछले कई दिनों से कांग्रेस में इस बात को लेकर अंदरूनी घमासान चल रहा था। जिसके बाद आज दिल्ली में आलाकमान के कहने पर एआईसीसी महासचिव पीसी चाको हरियाणा के कांग्रेसियों की बैठक बुलाई।

बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, डा. अशोक तंवर मौजूद थे। कमेटी ने कुलदीप बिश्नाई, रणदीप सुरजेवाला और कुलदीप शर्मा के अनुपस्थित होने पर उनकी राय फोन पर जानी। जिसके बाद कमेटी ने चुनाव सिंबल पर न लड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन


उधर तंवर खेमे ने आज शुक्रवार को राहुल गांधी से दोपहर डेढ़ बजे मिलने का समय लिया है। उनका कहना है कि चाको कमेटी के फैसले के खिलाफ हम राहुल गांधी से निकाय चुनाव सिंबल पर लड़वाने की वकालत करेंगे।

विज्ञापन

क्या है माजरा

कांग्रेस आम तौर पर सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ती है, लेकिन इस बार तंवर ने सिंबल पर चुनाव लड़वाने की वकालत की है। जबकि पूर्व सीएम हुड्डा इसके खिलाफ हैं। भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ती आई है। जबकि इनेलो ने भी सिंबल पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

कुलदीप शर्मा की वकालत
हुड्डा खेमे के विधायक कुलदीप शर्मा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष का चिट्ठी लिख कर चुनाव सिंबल पर करवाने के लिए विरोध जता दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि हरियाणा के ताजा राजनीतिक हालातों को देखते हुए मेयर का चुनाव पुरानी पद्धति पर लड़ा जाए तो बेहतर होगा।

कांग्रेस के जनाधार की पोल खुली : अभय
नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस द्वारा मेयर का चुनाव पार्टी चिह्न पर न लड़ने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने खिसके हुए जनाधार की पोल खुल जाने के भय से मेयर का चुनाव अपने चुनाव चिह्न पर लड़ने से कतरा रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस इतने धड़ों में बंटी हुई है कि सभी धड़ों के नेता ये जानते हैं कि यदि मेयर चुनाव में पार्टी सिंबल पर लड़ते हैं तो उनके जनाधार का अभाव सभी के सामने आ जाएगा।

कांग्रेसी पहले ही मैदान छोड़ कर भाग गए हैं। विपक्ष आपस में उलझ रहा है। ऐसे में आप स्वयं जान सकते हैं कि हरियाणा में विपक्ष के क्या हालात हैं। सभी मेयर भाजपा के उम्मीदवार ही बनेंगे।-मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें