फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस को झटका, 'आप' में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष

Wed, 18 Nov 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वाइस प्रधान व शाहकोट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके कर्नल सीडी कंबोज ने पार्टी को अलविदा कर दिया है। उन्होंने अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


वे मंगलवार को प्रेस क्लब में पार्टी के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर व राष्ट्रीय नेता दुरगेश पाठक के सामने आप की नीतियों में अपना विश्वास जाहिर कर पार्टी में शामिल हो गए। कर्नल सीडी कंबोज बसपा के प्रदेश प्रधान के पद पर थे। इसके बाद उनको कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी में ज्वाइन करवा लिया था।

बाद में उनको पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन का चेयरमैन बनाया गया। कर्नल सीडी कंबोज सेना अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 2007 और 2012 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में आप के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डिप्टी सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में आ सकते हैं, चाहे डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी हों। उन्होंने कहा कि बादल परिवार के गलत फैसलों से ही आज पंजाब बुरे हालात से दौर से गुजर रहा है।

छोटेपुर ने कहा कि आप सरबत खालसा का तो समर्थन करती है, लेकिन वहां पर खालिस्तान का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल साबित हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें