फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन हरियाणाः पढ़ें कांग्रेस का सुपर प्लान

Thu, 11 Sep 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने वाले युवा नेता डॉ. अशोक तंवर के लिए यह विधानसभा चुनाव अग्निपरीक्षा के बराबर है।
विज्ञापन


तंवर को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में पार्टी और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन मोदी की लहर में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र एक ही सीट जीत पाई।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने पूरा जोर लगा दिया है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में मुझे मात्र 25 दिन का समय मिला था, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले होमवर्क का पूरा मौका मिला है।
विज्ञापन


कांग्रेस की रणनीति, टिकट वितरण में प्राथमिकता पर डॉक्टर अशोक तंवर से प्रवीण पाण्डेय ने बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश।

भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई

. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किस आधार पर जीत का दावा कर रही है?
- विपक्ष के दावों का दम निकल रहा है। पानीपत रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संदेश दे दिया है कि कांग्रेस मजबूत है। जो वादे लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किए थे उनकी असलियत अब जनता के सामने आ रही है। केंद्र में झूठ बोलकर भाजपा ने सत्ता हथियाई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा।

. संगठन को मजबूती के लिए आपने क्या किया?
- मैने प्रदेश में करीब 22 हजार किलोमीटर की यात्रा की है। पांच लाख नये सदस्य बनाए हैं, जिसकी संख्या दस लाख से ऊपर पहुंचाने का लक्ष्य है। बूथ कमेटियों का गठन किया।
विज्ञापन

महिलाएं कांग्रेस की प्राथमिकता

. परिवारवाद के आरोपों से घिरी कांग्रेस में युवाओं को नेतृत्व कैसे मिलेगा?
- हम नया चेहरा आगे लाएंगे। पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उपेक्षित वर्ग को सत्ता में हिस्सेदारी मिलेगी। जो लोग अभी तक पीछे की लाइन में रहे हैं उन्हें आगे लाया जाएगा।

. आप युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं कितने युवाओं को टिकट दिलवाने में सक्षम होंगे
- युवा और महिलाएं हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं। इस चुनाव में मेरी पूरी कोशिश है कि युवाओं को टिकट मिले।

. विपक्ष के एड वार से कैसे निपटेगी कांग्रेस
- सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर चल रहे विज्ञापनों का कांग्रेस संयमित भाषा में आक्रामक जवाब देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें