फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मोदी को बताया 'वायरस'

Sun, 15 Nov 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, 'अब यहां भी आ गया मोदी वायरस' दरसअसल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार और इसकी नीतियों पर निशाना साधा।
विज्ञापन


तंवर ने चुटकी ली कि जब प्रदेश में सीएम और मंत्री कुछ नहीं कर पा रहे तो डिप्टी सीएम बनाने से कौन सा फर्क पड़ जाएगा। उनका आरोप था कि भाजपा की लीडरशिप और सरकार पूरी तरह से फेल है। मोदी वायरस हरियाणा में भी आ गया है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि घोषणा बड़ी-बड़ी करो पर काम मत करो।

तंवर ने यहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी दोस्त हरपाल बूरा के आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 17 महीने में देश में कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 देशों की हवाई यात्रा तो की है पर देश के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा का बिहार जैसा हाल कर्नाटक, केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा पंजाब के चुनाव में भी होगा।
विज्ञापन

मंत्री और अफसर दोनों पर सवालिया निशान

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 साल से गुजरात में पंचायत व निकाय के चुनाव नहीं कराए गए। हरियाणा में उसी मॉडल के तहत चुनाव में देरी कराई जा रही है। कांट्रेक्ट की कच्ची नौकरी, कम रोजगार जैसे मॉडल यहां लागू किए जा रहे हैं। तंवर ने कहा कि 32 ब्लॉक में उद्योग स्थापित करने की बात करने वाली इस सरकार के कार्यकाल में पिछले उद्योग धंधे ही बंद हो रहे हैं।

बेलगाम अफसरशाही के सवाल पर तंवर बोले कि अच्छा घोड़ा भी तभी दौड़ता है जब घुड़सवार अच्छा हो। यहां न तो अच्छे घोड़े हैं न ही घुड़सवार। यहां दोनों ही थके हुए हैं। प्रदेश सरकार के सीएम, मंत्री अधिकारी कुछ नहीं कर रहे।

डिप्टी सीएम से फर्क नहीं पडे़गा
डिप्टी सीएम के सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि जब सीएम और मंत्री कुछ नहीं कर पा रहे तो डिप्टी सीएम से क्या होगा। वही मंत्रालय रहेंगे और वही चेहरे। केवल एक पद का नाम बढ़ जाएगा। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला। सरकार की असलियत जनता के सामने आ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें