फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की चार्जशीट को भाजपा नेताओं ने फाड़ा, बोले- ये झूठ का पुलिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ जारी की गई चार्जशीट को झूठ का पुलिंदा बताया है। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने बीते दिनों जारी कांग्रेस की चार्जशीट को फाड़ दिया और अपनी तरफ से एक वर्कशीट जारी किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में कई कार्य किए हैं। सेक्टर-22, 45 व 48 की सिविल डिस्पेंसरी को अपग्रेड कर सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया। मनीमाजरा के सिविल अस्पताल को अपग्रेड किया गया। सारंगपुर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीजीआई का विस्तार करते हुए एडवांस ट्रामा सेंटर का निर्माण जारी है। सूद ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान चंडीगढ़ में कई सरकारी स्मार्ट स्कूल खोले गए और पांच निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता को देखते हुए नीति आयोग की शिक्षा सूचकांक रिपोर्ट में चंडीगढ़ दिल्ली को पछाड़ते हुए नंबर वन बन चुका है। पिछले कार्यकाल के दौरान शहर में नौ नए खेल परिसर विकसित किए गए हैं, जिनमें छह पूर्ण विकसित और तीन मिनी शामिल हैं। छह खेल परिसर शहरवासियों को समर्पित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ की सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद इंदुबाला गोस्वामी, मेयर रविकांत शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, मंडल प्रधान विजय शर्मा और पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें