फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के कई शहरों में भारत बंद की निकली हवा, कांग्रेसी ही खिल्ली उड़ाते आए नजर

Tue, 11 Sep 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
कांग्रेस का भारत बंद
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार के खिलाफ भारतबंद का आह्वान किया है। देश भर में भारतबंद को लेकर तमाम खबरे आ रही हैं। वहीं पंजाब के कई जिलों में भारत बंद की हवा निकल गई। पंजाब के बरनाला में सोमवार को बंद के आह्वान पर जिले के कांग्रेसी नेता बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखे। कांग्रेसी प्रदर्शन के दौरान काफी खुश नजर आए। वह रोष प्रदर्शन में ऐसे हंस रहे थे जैसे कोई जश्न मनाया जा रहा हो। 
विज्ञापन


जब इस संबंध में जिला कांग्रेस के प्रधान मक्खन शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि प्रदर्शन गंभीरता से निकाला गया था। लेकिन बीच में कोई न कोई कांग्रेसी वर्कर व नेता चुटकला छोड़ देता था तो हंसी निकल जाती थी। उन्होंने कहा कि ये सब तो चलता ही रहता है, जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। ऐसा ही महिला विंग की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी ने कहा।

कांग्रेसियों ने सुबह प्रदर्शन इतना लेट शुरू किया कि तब तक बाजार खुल चुके थे। कांग्रेसियों ने बाजार बंद का कार्यक्रम 11 बजे शुरू किया। इस कारण व्यापारियों को दोबारा दुकानें बंद करना मुश्किल हो गया, क्योंकि 11 बजे तक वह अपने दुकानों के अड्डे व दुकानें का सामान दुकानें के आगे लगाकर बैठ चुके थे। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा व महिला विंग की प्रधान सुखजीत कौर सुखी कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

बंद विफल, खुली रही कांग्रेसियों की दुकानें

कांग्रेस का भारत बंद
मुक्तसर के मलोट में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि, रुपये में गिरावट व बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस के बंद के आह्वान को लेकर खुद पार्टीजन ही असफल बनाते नजर आए। मुक्तसर में सुबह ही रोज की तरह बाजार खुल गए। खास बात ये रही कि किसी भी कांग्रेसी ने दोपहर तक बाजारों में जाकर अपील कर दुकानें बंद करने का आह्वान नहीं की और खुद ही सुबह से दुकानें खोलकर बैठ गए। इससे मुक्तसर में बंद को बिल्कुल भी समर्थन नहीं मिला। 

सुबह आम दिनों की तरह दुकानें खुल गईं और दिन भर सभी बाजार खुले रहे। मलोट में बाद दोपहर कांग्रेसियों ने बाजारों में जाकर दुकानें बंद कराईं। जैसे-जैसे कांग्रेसी दुकानें बंद करवा आगे बढ़ते गए, पीछे से दुकानों के शटर फिर खुलते रहे। कुल मिलाकर बंद पूरी तरफ से विफल रहा। मलोट में कांग्रेसियों ने बाद दोपहर डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी के पुत्र अमनप्रीत सिंह भट्टी के नेतृत्व में बाजारों में जाकर दुकानें बंद करने की अपील की।

गुरदासपुर में बंद बेअसर, 12 बजे के बाद खुली दुकानें
गुरदासपुर में कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और रुपये के गिर रहे स्तर के रोष स्वरूप सोमवार को भारत बंद की कॉल गुरदासपुर में बेअसर देखने को मिली। हालांकि शहर में सुबह 9 बजे से ही बंद को कांग्रेसियों की ओर से शहर में पैदल रोष प्रदर्शन किया गया। इसकी अगुवाई पंजाब लेबर सेल कांग्रेस के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा ने की।

इसके चलते खुली दुकानें भी बंद हो गईं लेकिन करीब 12 बजे के बाद रोजमर्रा की तरह सभी दुकानें खुल गई। गौर रहे कि रविवार को शहर में बंद रखने संबंधी मुनादी भी करवाई गई थी। इसमें 3 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की गई जो बेअसर रही।
विज्ञापन

दुकानें बंद कराने आए कांग्रेसियों से दुकानदारों ने जोड़े हाथ

कांग्रेस का भारत बंद
 पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का असर बठिंडा में देखने को नहीं मिला। जिसके चलते बंद का आह्वान बठिंडा में बेअसर रहा। हालांकि कांग्रेसी नेताओं ने धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन लोग पहले की तरह अपने रोजाना के काम निपटाते नजर आए।

इसके अलावा बंद को सफल बनाने के लिए कुछ कांग्रेस वर्करों ने शहर के महना चौक में जबरन दुकानें बंद करवाने का प्रयास किया। लेकिन दुकानें बंद कराने पहुंचे कांग्रेसी वर्करों के आगे लोगों ने हाथ जोड़ कहा कि उन्हें तो काम करने दिया जाए। बठिंडा में बंद को सफल बनाने के लिए प्राइवेट बस आपरेटरों का गुस्सा भी कुछ खासा नजर नहीं आया।

कांग्रेसी दिखे अलग-थलग, खुली रखीं दुकानें
कांग्रेस का भारत बंद कपूरथला में बेअसर रहा। कुछ दुकानें बंद रही, लेकिन अधिकतर दुकानें सामान्य की तरह खुली रहीं। यहां तक कि कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी दुकानें खुली रखीं। जिससे कपूरथला में बंद का असर बिल्कुल नजर नहीं आया। हालांकि कांग्रेसी नेताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद मनोज भसीन के नेतृत्व में खुद लोगों को दुकानें बंद करने का आह्वान किया। कांग्रेसियों ने तालमेल की भी काफी कमी नजर आई। बंद को लेकर कांग्रेसी भी अलग-थलग दिखाई दिए।

खन्ना, समराला व दोराहा में हल्ला बोल
खन्ना। देश भर में पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने खन्ना, समराला व दोराहा में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए। भारत बंद की काल पर कांग्रेसियों ने अपनी तरफ से बाजारों को बंद कराने की पूरी कोशिश की। खन्ना में नगर काउंसिल प्रधान विकास मेहता, ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिंदर पाठक और यूथ कांग्रेस प्रधान सतनाम सिंह सोनी की अगुवाई में ललहेड़ी रोड चौक में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें