फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मोहाली के लिए जारी किया अलग घोषणा पत्र, किए गए 14 वादे

Mon, 30 Jan 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली के लिए कांग्रेस ने जारी किया अलग मेनिफेस्टो
विज्ञापन
कांग्रेस ने हलका मोहाली के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया और इसमें लोगों से 14 वादे किए, जिन पर सरकार को खरा उतरना है। पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को यह चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। सेक्टर-71 में चुनावी जनसभा में यह पत्र जारी किया किया। इस दौरान पार्षद अमरीक सिंह सोमल और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू ने कहा कि वे 25 साल से मोहाली के लोगों की सेवा कर रहे हैं। जबकि विरोधी महज 25 दिनों की सेवा के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मोहाली के लोग पुराने परखे हुए और नए चेहरों के बीच के अंतर को और मेरे कामों को भी जानते हैं। सिद्धू ने कहा कि मैं लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने में सबसे आगे रहा हूं। इसलिए मैं विधानसभा में पांच सबसे सक्रिय विधायकों में भी चुना गया हूं।

राज्य सरकार द्वारा बार-बार नजरअंदाज किए जाने के बावजूद मैं मोहाली की समस्याओं को हर मंच पर उठाता रहा हूं। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया है। उम्मीद है कि इससे हर वर्ग के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में नीड बेस्ड पॉलिसी को लागू करने से लेकर कई मुद्दे शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजो​त सिद्ध् पर दिया बयान
1. नीड-बेस्ड पॉलिसी को लागू करवाना।
2. प्रॉपर्टी टैक्स को हटाना।
3. नए ईडब्ल्यूएस हाउसिंग को विकसित किया जाएगा।
4. प्रत्येक परिवार के लिए एक नौकरी।
5. कृषि कर्जों से माफी।
6. मोहाली में बंद पड़े औद्योगिक यूनिट्स को शुरू करना। खाली पड़े यूनिट्स को अपनी जमीन दूसरों को किराए पर देने की अनुमति दी जाएगी।
7. दप्पर ड्राई पोर्ट को फिर से शुरू करना।
8. ट्राइसिटी के सभी गांवों, इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टरों को जोड़ने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को प्रभावी ढंग से चालू करना।
9. फेज-8 और 8बी में औद्योगिक एरिया में फैक्ट्री के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन को हटाया जाएगा।
10. विश्व स्तरीय और सस्ती मेडिकल सुविधाएं देना।
11. मोहाली में एक और फायर स्टेशन बनाया जाएगा।
12. एक नया श्मशान घाट बनाया जाएगा, इसमें पुराने के मुकाबले अधिक सुविधाएं होंगी।
13. फेज-10, मोहाली में सैनिक सदन को एक साल के अंदर पूरा किया जाएगा।
14. मोहाली के सभी कॉलेजों और स्कूलों में एनसीसी को जरूरी तौर पर लागू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें